⚡ ब्रेकिंग News

अनूपपुर एसपी की टीम ने,अवैध रूप से कोयले से लदी पिकअप को किया जप्त


राजनगर-- अनूपपुर पुलिस  अधीक्षक की स्पेशल टीम द्वारा दिनांक 29/3/ 2019 की दरमियानी रात्रि को रामनगर थाना अंतर्गत बरतराई में अवैध रूप से पिकअप में ले जारहे  कोयले को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है वहीं अनूपपुर एस पी जे एस राजपूत के निर्देश पर वाहन के खिलाफ कार्यवाही की गई वही रामनगर थाना प्रभारी के एस ठाकुर द्वारा बताया गया कि बिना  नंबर प्लेट व सफेद पिकअप में अवैध रूप से कोयला ले जाया जा रहा था जिसमें करीब 100 बोरी कोयला अनुमानित कीमत₹ 20000 वही वाहन के चालक मुकेश कुमार पिता दीनदयाल महोबिया उमर 30 वर्ष निवासी लेदरी थाना झागराखाड जिला कोरिया छत्तीसगढ़ कोयले के संबंध में पूछताछ की गई जो वाहन चालक द्वारा कोयले का कोई भी दस्तावेज मोके पर मौजूद न होना बताया गया उक्त वाहन एवं चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1/ 19 धारा 41(1- 4)/ 379 का मर्ग कायम कर आरोपी को न्यायालय पेश  किया गया वाहन मालिक नवीन दास के खिलाफ कार्यवाही की गई है वहीं थाना प्रभारी द्वारा यह भी कहा गया कि अभी विवेचना की जा रही है हो सकता है आरोपियों की संख्या बढ़ाई जाए

 एसपी की टीम ने की कार्रवाई

अनूपपुर एसपी को लगातार सूचना मिल रही थी की अमाडाड क्षेत्र से पिकअप के माध्यम से रोजाना कोयले की चोरी हो रही है जिस पर अनूपपुर एसपी ने अपनी टीम को भेजकर गुप्त रूप से कारवाही करवाई इस कार्यवाही से कोल माफियाओं पर  हड़कंप मचा हुआ है वहीं रामनगर थाना क्षेत्र में भारी पैमाने में कोयले की चोरी होने की शिकायत कई बार स्थानीय लोगों द्वारा रामनगर थाने सहित उच्च अधिकारियों तक दी जा चुकी थी जिसे देखते हुए एसपी ने अपने टीम को निर्देशित करते हुए कार्रवाई कराई जिस पर पर बरतराई नाके के पास एसपी की टीम ने रात्रि में पिकअप से भरे अवैध कोयले को जप्त कर लिया था जिसे रात्रि में ही रामनगर थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।
 एसपी टीम की कार्यवाही में एस आई भारत प्रधान आरक्षक शिवाकांत शुक्ला आरक्षण गुरु चतुर्वेदी की अहम भूमिका रही।

इनका कहना है

मुखबिर की सूचना पर टीम गठित करवा कर कार्यवाही कराई गई है किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा आगे भी यह कार्रवाई निरंतर तक जारी रहेगी!

जगत सिंह राजपूत
एसपी अनूपपुर
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...