कोतमा -राजनगर थाना अंतर्गत आमाडॉड से भारी पैमाने में कोयले की चोरी होने की शिकायत कई बार स्थानीय थाने सहित उच्चाधिकारियों तक की जा चुकी थी जिसे देखते हुए एसपी ने अपने टीम को निर्देशित करते हुए कार्यवाही कराया जिस पर आमाडॉड खदान के पास ही एसपी के टीम ने रात में पिकअप से भरे कोयले को जप्त किया है !
इधर इस कार्रवाई से कॉल माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है तो दूसरी ओर थाना प्रभारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं अभी तक चोरी के कोयले से भरे पिकअप पर पुलिस मामला दर्ज नहीं की है !
एसपी टीम की कार्यवाही में एस आई भारत, प्रधान आरक्षक शिवाकांत शुक्ला, आरक्षक गुरु चतुर्वेदी की अहम भूमिका रही है!
