मामला छिपाने में लगा कॉलरी प्रबंधन
कोतमा -एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र की जीवन दायिनी कहे जाने वाली आमाडॉड ओसीपी में सुबह तकरीबन 9:30 बजे एसईसीएल कंपनी मैं टाटा 407 वाहन के माइंस के अंदर बी स्टॉक के आगे चमन रोड पर पलट जाने से माइन्स के अंदर हड़कंप मच गया जहां वाहन में 4 लोग मौजूद थे जिसमें चारों व्यक्ति घायल हो गए !
इलाज के लिए ले गए अस्पताल- जिसके बाद उन्हें भालूमांड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया जहां सच्चिदानंद नामक व्यक्ति को ज्यादा चोट होने की वजह से बिलासपुर अपोलो के लिए रेफर कर दिया गया है। वही दिनेश काछी, वाहन चला रहे राकेश एवं एक अन्य व्यक्ति का उपचार भालूमाडा हॉस्पिटल में चल रहा है !
कॉलरी के अधिकारियों की आई लापरवाही सामने -प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि ओ सी पी के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण में एसईसीएल कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा वहीं वाहन के ड्राइवर उस समय वाहन नहीं चला रहा था वाहन ईपीजी एच के राकेश कर्मचारी से वाहन चल वाया जा रहा था जिसके कारण यह दुर्घटना घटित हुई वही घटना के लगभग 1 घंटे के अंदर 407 वाहन को क्रेन के माध्यम से सीधा कराकर ओसीपी के वर्कशॉप में खड़ा करा दिया गया है इस संबंध में जब ओसीपी सब एरिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऑफिस में आप आ जाइए फिर बात करते हैं !
इनका कहना है
कॉलरी परिसर में किसी प्रकार से कोई दुर्घटना नहीं हुई है आपके पास जो जानकारी है वह गलत है !
अशीत पांडे
महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र
