⚡ ब्रेकिंग News

अपराध में हो रही वृद्धि,युवाओं ने उठाई आवाज

भालूमाड़ा- प्रदेश युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अवैध शराब एवं नशे के पदार्थ के कारण नगर के युवा नशे की चपेट में है जिससे कि दिनों दिन नगर में अपराध में हो रही वृद्धि को देखा जा सकता है। यहां तक की कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर शासन प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं देता है तो जल्द ही इस पर एक मुहिम चला कर जगह जगह बिक रही शराब और शासन प्रशासन की नाकामी को देखते हुए इसका विरोध किया जाएगा साथ ही नशा मुक्ति अभियान चालू कर शासन प्रशासन की नाकामी उजागर की जायेगी।

नगर के ग्राउंड बने शराबियों का अड्डा- नगर के पूरे ग्राउंड में आज की स्थिति पर खेलना मुश्किल हो गया है कार्यकर्ताओं का कहना है जब हमने कुछ नगर के खेलने वाले खिलाड़ियों से बात की तब उन्होंने बताया कि कोई भी ऐसी खेलनी लायक जगह नहीं बची है जहां पर शराब की खाली बोलते व टूटी हुई बोलते न पड़ी हो जिससे खेलने में बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि रोज दारु पीने वाले ग्राउंड में कांच बोतल छोड़ देते हैं जिसे उन्हें रोज साफ करना पड़ता है कई बार कांच से लोगों को नुकसान भी हो चुका है लेकिन यह लोग मानने को तैयार नहीं है।


महिलाओं का सड़को पर चलना हुआ दूभर- प्रदेश युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हालहि में महिलाओं के गले की चैन छीनने की घटना हो रही है जिसका पता अभी तक स्थानीय पुलिस नही लगा सकी। प्रदेश युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने ऐसा कृत्य करने वालो से अपील की है कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए और स्वस्थ रखने के लिए इसके खिलाफ आवाज उठाये। साथ ही जगह जगह बिक रही अवैध शराब और नशीली पदार्थ बिक्री पर पुलिस प्रशासन सख्ती बरते ताकि नगर की स्वच्छता बनी रहे और अपराध पर अंकुश पाया जा सके।अगर पुलिस प्रशासन सात दिन के अंदर अवैध शराब के ठीहो पर छापेमार कार्यवाही नहीं करती है तो शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...