लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बच्ची का खाता खोलवाने गयी महिला से कियोस्क संचालक ने मांगे 500 रुपये
कोतमा- भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोतमा कॉलरी से लिंक आईसेक्ट किओस्क सेंटर भालूमाड़ा सिविल लाइन पानी टंकी के पास कियोस्क संचालक राजेश प्रताप सिंह द्वारा शासन के आदेशों व मापदंडों को नही माना जाता और भारतीय स्टेट बैंक के नियम कायदों को दरकिनार करते हुए आम जनता से एक नया खाता खुलवाने के नाम पर 500 रुपये अवैध रूप से ऐठे जा रहे हैं। कीओस्क संचालक यदि कोई अनपढ़,अशिक्षित व गरीब लोग खाता खोलवाने इनके कीओस्क पर जाते है तो 500 रुपये देने के बाद ही खाता खोला जाता है यदि कोई व्यक्ति पैसा नहीं देता तो उसका खाता किसोस्क संचालक द्वारा नहीं खोला जाता।शासन द्वारा एक ओर आम जनता को बैंको में खाता खोलवाने व पैसे का छोटा-मोटा लेनदेन करने के लिए लंबी कतार व छोटे मोटे कार्य के लिए बैंको के अधिकारियों के चक्कर न लगाना पड़े इसलिए सरकार व आरबीआई ने जगह-जगह भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र किसोस्क सेंटर खुलवा रखा है किंतु सरकार व आरबीआई के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा है राजेश प्रताप सिंह कियोस्क सेंटर शाखा-कोतमा कॉलरी सिविल लाइन।
लाडली लक्ष्मी का खाता खोलवाने मांगे पैसे-
नजबीन बानो पति राजू रज्जाक निवासी भालूमाड़ा 3 न. दफाई वार्ड नं. 11 ने बताया कि लगभग 10 दिन पूर्व भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोतमा कॉलरी के किसोस्क सेंटर सिविल लाइन राजेश प्रताप सिंह के यहाँ मैं अपनी बच्ची का खाता खुलवाने गयी थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा कहा गया था लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए बच्ची के नाम से खाता खुलवाना जरूरी है जब मैं सिविल लाइन खाता खोलवाने राजेश प्रताप सिंह उर्फ राजा के यहाँ गई तो उनके द्वारा बच्ची का खाता खोलने के नाम पर 500 रुपये माँगा गया महिला ने कीओस्क संचालक से यह भी कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना का खाता खोलवाने का पैसा नहीं लगता है और आपको खाता खोलने का कमीशन मिलता है बिना पैसे लिए आपको खाता खोलने का आदेश है इसके बावजूद भी आप गरीब अनपढ़ लोगो से पैसे अवैध रूप से वसूली कर रहे हो।कियोस्क संचालक नही माना विवश होकर नजबीन बनो ने अपनी बच्ची का आंगनबाड़ी में लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए खाता खोलवाने के लिए 500 रुपये देने की हामी भरनी पड़ी और 100 रुपये तुरंत खाता खोलवाने के लिए एडवांस में देना पड़ा। कियोस्क संचालक द्वारा प्रधानमंत्री जन-धन योजना खाता खोलने के नाम पर जमकर पैसे आम जनता से ठगे गए। कियोस्क संचालकों का मनमानी तरीके से भररेशाही अवैध रूप से पैसे लेना अभी भी जारी है जिस पर कोई नकेल कसने वाला नहीं है।
कहना है-
महिला द्वारा मामले की शिकायत मेरे पास की जाती है तो मै उस शिकायत को आईसेक्ट को भेजूंगा दूँगा कियोस्क संबंधित शिकायतों पर कार्यवाही मेरे द्वारा नहीं की जा सकती।कियोस्क में खाता खोलवाने का पैसा नहीं देना है बड़े अक्षरों में बैंक में लिखा हुआ है और लोगों को बताया भी जाता है।
सुजीत कुमार
शाखा प्रबंधक
भारतीय स्टेट बैंक कोतमा कॉलरी