ग्राम पंचायत भाद में पुलिया निर्माण कार्य मे जमकर हो रही धांधली
सईया भैय कोतवाल तो डर कहे का,विधायक जी को अपना खास बताकर गुणवत्ता विहीन कार्य कर रहा है ठेकेदार
सचिव,सरपंच, इंजीनियर की मिलीभगत से,हो रहा कमीशन पर कार्य
कोतमा- राज्य में सरकार बदल गई लेकिन भ्रष्टाचार करने वाले आज यथावत वही बने हुए हैं। भ्रष्टा अधिकारी भी ग्राम पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास नही करते कारण मात्र निर्माण कार्य मे अच्छा खासा कमीशन ऊपर से नीचे तक पहुंचता है। जनपद पंचायत बदरा अंतर्गत ग्राम पंचायत भाद में आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य चुकान रोड पर लगभग 4 लाख 98 हजार रुपए की राशि से बनाया जा रहा है इस्टीमेट के विपरीत कार्य कर के पलीता लगाया जा रहा है ग्राम पंचायत के स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि सचिव बेशाहु लाल सिंह सरपंच पति अमूल सिंह अपनी मनमर्जी और अपने चहेते व्यक्तियों को चुकान रोड पुलिया निर्माण कार्य दे दिया गया है ठेकेदार सभी नियमों को ताक में रखते हुए गुडवत्ता विहीन कार्य करने पर उतारू है। जब ग्रामीणों द्वारा गुणवत्ता विहीन कार्य का विरोध किया जाता है और उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत करते है इसके बावजूद भी ठेकेदार व सचिव सरपंच को कोई फर्क नहीं पड़ता है जिससे पता चलता है पूरा खेल कमीशन का चल रहा है।कमीशन लेने के चक्कर में अधिकारी भी अपनी चुप्पी साध लेते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भाद में हो रहे आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य जो 4 लाख 98 हजार का चल रहा है। कार्य कोतमा के किसी ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा है और वह ठेकेदार विधायक जी के बहुत खास व्यक्ति अपने आप को कहता फिरता है जिसके आगे सचिव,सरपंच,इंजीनियर तथा सीईओ सभी तनमस्तक हैं। तभी तो इस कार्य की निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत भाद कागजो में है किन्तु उस कार्य को जनप्रतिनिधियों के खास चहेते ठेकेदार गुणवत्ता विहीन कार्य कर रहे हैं पुलिया निर्माण का कार्य तो चल रहा है परंतु निर्माण स्थल पर न तो सचिव का पता है,न सरपंच का,न इंजीनियर का। ठेकेदार आकर मनमर्जी कार्य करने पर उतारू है कार्य की देख रेख करने वाला कोई नहीं है।
निर्माण कार्य जेसीबी से-
ग्राम पंचायत भाद चुकान रोड में चल रहे पुलिया निर्माण कार्य मे खुदाई का कार्य स्थानीय लोगो को रोजगार देने के लिए भी किया जाता है किंतु सचिव सरपंच और ठेकेदार स्थानीय मजदूरों से कार्य न कराकर खुदाई का कार्य जेसीबी मशीन से कराया गया और अंत में फर्जी मास्टर रोल मजदूरी भुगतान भरकर पैसे की हेराफेरी करने का जुगाड़ पहले से ही कर लिया गया। स्थानीय लोगों को रोजगार न मिलने से स्थानीय लोग आक्रोशित है।
कहना है-
आपके बताए अनुसार अगर ग्राम पंचायत भाद में गुणवत्ता विहीन कार्य इस्टीमेट के विपरीत कार्य हो रहा है तो मैं तत्काल ही सचिव से बात करता हूँ।
अरुण भारद्वाज
सी ई ओ बदरा,जिला- अनूपपुर

