⚡ ब्रेकिंग News

कोतमा विकास बुक्स एंड स्टेशनरी से मन मुताबिक बनवा लो फर्जी बिल


भालूमाड़ा- अनूपपुर जिले केेंकोतमा नगर इस्लाम गंज में  विकास बुक्स एंड स्टेशनरी के नाम से  संचालित दुकान के मालिक से मनचाही फर्जी बिल सामग्रियों की ली जा सकती है। ग्राम पंचायतो के  सचिवो व सरपंचों को एवं कुछ चेहेते लोगों को जीएसटी बिल देकर फर्जी बिल भुगतान करने का बिल थमा दिया जाता है और मन मुताबिक सचिव सरपंच सामग्री लिखकर मनमर्जी राशि बिल पर लिखकर पैसे डकार रहे है। कोतमा,बदरा,अनूपपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच द्वारा लगाए गए फर्जी बिल अलग अलग ग्राम पंचायतों में देखे जा सकते हैं। और शासकीय पैसे का जमकर गोलमाल किया गया।


ग्राम पंचायत धुरवासिन का मामला-

फर्जी बिल भुगतान का मामला अनूपपुर जनपद पंचायत अंतर्गत  ग्राम पंचायत धुरवासिन का है यहां के सचिव मैकू केवट ने कोतमा इस्लाम गंज में संचालित विकास बुक्स एन्ड स्टेशनरी की दुकान पर जहाँ कापी,पुस्तक बच्चों की स्कूल संबंधित सामग्री मिलती हैं किंतु इस संचालित दुकान के मालिक से पैसे देकर कोरा बिल ले लिया जाता है और जो सामग्री होटलो में व किराने की दुकान में लोगो को मिलती हैं किंतु सचिवों को विकास बुक्स एन्ड स्टेशनरी के दुकान में ही बूँदी,मुर्रा जैसी सामग्री आज कल मिल रही है। जिससे साफ साफ समझ मे आता है कि ग्राम पंचायत में किस स्तर पर भ्रष्टाचार अपना पैर पसार रहा है।ग्राम पंचायत धुरवासिन के सचिव सरपंच ने विकास बुक्स एन्ड स्टेशनरी के नाम बिल लगाकर दिनांक 23/01/2019 को 1500रुपये की राशि की हेराफेरी की। ऐसा नहीं है कि ग्राम पंचायतो में फर्जी बिल के मामले को जनपद पंचायत के अधिकारी नहीं जानते है कमीशन भ्रष्टाचार में वह अधिकारी भी लिप्त रहते है इसलिए सचिव पर फर्जी बिल भुगतान पर कार्यवाही नहीं होती है।यहां तक की विकास बुक्स एन्ड स्टेशनरी की दुकान से ग्राम पंचायतों में टेंट तक के बिल लगे हुए हैं।

कहना है-

मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि विकास बुक्स एन्ड स्टेशनरी की दुकान से बूँदी मुर्रा की खरीदी हुई है मैं बिल देखकर ही कुछ बता सकूँगा।

मैकू केवट
सचिव ग्राम पंचायत धुरवासिन
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...