फर्जी बिल भुगतान कर,शासकीय पैसे का गोलमाल
भालूमाड़ा- अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत बदरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छोहरी में शासकीय पैसे का बंदरबांट करने के नए नए तरीके सचिव और रोजगार सहायक आखिर ढूंढ ही लेते है । सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लाख कड़े कानून बना दे। किन्तु शासकीय पैसे का कैसे बंदरबांट व भ्रष्टाचार करना है वह कोई ग्राम पंचायत छोहरी के सचिव एवं रोजगार सहायक से सीखे।ज्यादातर ग्राम पंचायतों में सचिव,सरपंच, रोजगार सहायक शासकीय पैसे का हेराफेरी करके अपनी जेब भरने में जुटे रहते हैं विकास कार्यों का पैसा डकारने से ये कदापि इन्हें उच्च अधिकारियों का डर नही होता है कारण मात्रा ऊपर से नीचे तक कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार के पूरे खेल में लिप्त होते हैं। सचिव, सरपंच यह भी कहने से नही चूकते है कि यदि हमारी जाँच होती भी है तो हमारे विभाग के अधिकारी करते है जो इस पूरे खेल में हमारे साथ होते है इसलिए हमें जांच व शिकायत का कोई डर व भय नहीं होता है।जिससे बेधड़क होकर शासकीय पैसे की हेराफेरी करके पलीता लगाया जा रहा है।

ग्राम पंचायत छोहरी का मामला-जनपद पंचायत बदरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छोहरी में पदस्थ सचिव सुखान लाल एवं रोजगार सहायक राजेश गुप्ता ने ग्राम पंचायत के शासकीय पैसे की हेराफेरी करने के नए-नए तौर तरीके निकाल कर भ्रष्टाचार किया । 15 अगस्त 2018 को सचिव सरपंच एवं रोजगार सहायक द्वारा रोजगार सहायक राजेश कुमार गुप्ता के पिता की दुकान से जो कि केसरवानी ट्रेडर्स के नाम से संचालित है जहाँ से 50किलो बूंदी 130 रुपये की दर से 7800 रुपये की,3 बोरी मुर्रा 500 रुपये की दर से 1500 रुपये, नमकीन 5 किलो 130 रुपये की दर से 650 रुपये,नारियल,अगरबत्ती,टेंट इत्यादि समान कुल बिल 12000 रुपये का खरीदा गया और रोजगार सहायक के पिता की दुकान में. केशरवानी ट्रेडर्स छोहरी दुकानदार द्वारा जीएसटी बिल न देकर फर्जी तरीके से बिल बनवा कर ग्राम पंचायत छोहरी को थमा दिया गया और सचिव सुखान लाल और रोजगार सहायक राजेश गुप्ता ने मिलकर शासकीय पैसे का बंदरबांट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। ग्राम पंचायत छोहरी के सचिव रोजगार सहायक ने ऐसे कई बिल भुगतान फर्जी तरीके से लगाकर पैसा निकाला होगा।
म.प्र. पंचायती राज नियमो की उड़ाई धज्जियां- म. प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज 1993 के पृष्ठ क्र.189 में धारा 69 के अध्यय में उल्लेख है कि त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के नातेदार किसी भी प्रकार का लाभ नही ले सकते।अधिनियम अंतर्गत धारा 40 में ऐसा करने पर जो प्रावधान दिए गए हैं उसमे शासकीय सेवको व जनप्रतिनिधियों को पद से पृथक करने के अलावा राशि की वसूली के साथ 6 वर्ष तक पद से वंचित करने का प्रावधान है।
एक ही सामग्री के अलग अलग दर- रोजगार सहायक ग्राम पंचायत छोरी की दुकान से एक ही सामग्री की अलग-अलग दर से सामग्री अपनी मनमर्जी से बेची गई ग्राम पंचायत पढ़ो ग्राम पंचायत छोरी में केसरवानी ट्रेडर्स रोजगार सहायक छोरी ग्राम पंचायत राजेश गुप्ता के पिता की दुकान से ग्राम पंचायत छोहरी में 15 अगस्त 2018 अवसर पर बूंदी 130/-की दर से 60 किलो 7800/- की बेची गई ,नमकिन 130/ की दर से 5 किलो 650/-रुपये की,और मुर्रा वही 500 /- रुपये की दर से 3 किलो 1500/- रुपये की बिल लेकर पैसे पर हेराफेरी किया गया। ग्राम पंचायत पडौ़र को बुदी 120/-रुपये की दर से 60 किलो 7200/-रुपये की, नमकीन 140 /- रुपये की दर 9 किलो 1260/-रुपये की, वही मुर्रा 400/-रुपये बोरी के दर से 2 बोरी 800/-रुपये की बेची और खरीदी कर शासकीय पैसो का बंदरबाट रोजगार सहायक और सचिव ने किया।
कहना है-
उपरोक्त संबंध में शिकायत मेरे पास यदि आती है तो मामले की जांच तभी करा पाऊंगा।बिना शिकायत के मामले की जाँच मैं कैसे कर सकता हूँ।
अरुण भारद्वाज
सी ई ओ,जनपद पंचायत बदरा जिला-अनूपपुर
मैं अभी फोन पर बात नहीं कर सकता बिलासपुर में हूं।
सुखान लाल,सचिव ग्राम पंचायत छोहरी
इसमे मेरी गलती नहीं है मिल कर बैठ कर बात करते हैं
राजेश गुप्ता
रोजगार सहायक
ग्राम पंचायत छोहरी