⚡ ब्रेकिंग News

आजादी के बाद कल रोशन हुये पेजहा टोला में एक ही दिन में छाया अंधेरा



चोरों ने लाइन काट विधायक की मेहनत पर फेरा पानी

पुलिस के हांथ खाली,चटाई-दरी बिछा धरने पर बैठे ग्रामीण सहित कांग्रेस दल के नेता

अनूपपुर- जब किसी को लंबे अरसे के बाद खुशी मिलती है तो मानिए उसे जीवन का सब कुछ मिल गया उसके जीवन में एक  नई रोशनी आई लेकिन वह रोशनी चंद समय बाद फिर गायब हो जाए तो उस जीवन में कितना अंधेरा छाएगा और कितना दुख होगा इसका अंदाजा आप हम लगा सकते हैं ऐसा ही मामला कोतमा विधानसभा क्षेत्र के राजनगर थाना अंतर्गत है जहां पेजहांटोला का है जहां पर आजादी के बाद से बिजली नहीं थी स्थानीय लोगों ने लगातार शासन प्रशासन से शिकायत दर्ज करा रहे थे कि जल्द बिजली उपलब्ध कराई जाए बिजली लगते ही एक ही रात में फिर से बिजली चली गई जिससे नाराज ग्रामीण व कांग्रेसी नेताओं ने थाने के सामने बैठ धरना दे दिया कि जब तक  चोर नहीं पकड़ जाते या फिर टी आई के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक अनशन से नहीं उठेंगे !

जानकारी के अनुसार कोतमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सराफ ने प्रयास करके आजादी के बाद पेजहांटोला पर बिजली लगवाई थी लेकिन चोरों ने विधायक के प्रयास पर पानी फेर दिया और शाम को बिजली लगी और रात में 1000 मीटर लंबी तार चोरों ने चुरा लिए इसके बाद क्या था ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीण सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि थाने पहुंच गए और चोरों को पकड़ने सहित थाना प्रभारी एक आरक्षक को हटाने की मांग पर अड़ गए !

अपराधियों का गढ़ बना राजनगर- जानकारों की मानें तो राजनगर थाना अंतर्गत अपराधियों ने अपना गढ़ बना रखा है जिस पर राजनगर थाना के एक आरक्षक विनय त्रिपाठी इन अपराधियों को थाना प्रभारी से सेटिंग करा कर महीने का खर्चा वसूली करता है विनय त्रिपाठी कबाड़ ,रेता, कोयला, जुआ, सट्टा जैसे कई अपराध थाना प्रभारी के  सह पर चालू करा रखे हैं जिसकी जानकारी कई दिनों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लग रही थी जिला महामंत्री जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि विनय त्रिपाठी आरक्षक थाना प्रभारी का बहुत खास है और पूरे अपराधियों को थाना प्रभारी और विनय त्रिपाठी ने संरक्षण दे रखा है जिसकी बदौलत  इन गरीबों के घर बिजली चली और चोरों ने एक ही रात में बिजली के तार चुरा ले गए हमारे लोकप्रिय विधायक  को बदनाम करने की कोशिश पुलिस प्रशासन स्वयं कर रही है जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे !
 वही राजनगर थाने पर पहुंचे एडिशनल एसपी वैष्णव शेरवानी शर्मा ने रामनगर थाना प्रभारी के एस ठाकुर आरक्षक विनय त्रिपाठी को लाइन अटैच कर दिया है इसके बाद ग्रामीण सहित कांग्रेसियों ने धरना खत्म कर दिया !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...