⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस करती रही गस्त,एक ही रात में दो दुकानों में हो गई चोरी


थाना प्रभारी के बड़बोले बोल चोरो को पकड़ने के लिए,मेरे पास नहीं है जादू की छड़ी,एक सप्ताह के भीतर चोरो को पकड़ लिया जाएगा


कोतमा- जिले के कोतमा अनुविभागीय क्षेत्र पुलिस अंतर्गत भालूमाड़ा थाना में घरों व दुकानों में चोरी होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है और चोरी की वारदातें लगातार जारी है अपराधियों में पुलिस व कानून का डर/भय नज़र नहीं आता जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में विगत कुछ महीनों में जमुना भालूमाड़ा क्षेत्र में दसों घरों व दुकानों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं जिसमें पुलिस के हाथ चोरो को पकड़ने में अब भी कोषों दूर है भालूमाड़ा थाना प्रभारी मनोज दीक्षित के सुस्त रैवये के कारण रात्रिकालीन पुलिस का गस्त सुचारू रूप से न होने की वजह से अपराधी घरों व दुकानों में चोरी की वारदातों को बड़ी आसानी से अंजाम देते हैं।स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भालूमाड़ा थाना प्रभारी को उत्कृष्ट कार्य व अपराधों को कम करने के लिए पुलिस अधीक्षक,अनूपपुर से सशक्ति पत्र  भी थाना प्रभारी को मिला था लेकिन चोरी,लूट व अन्य अपराधों में रोकथाम लगाने में थाना प्रभारी असफल दिखाई देते हैं। जब फरियादी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंचते हैं तो थाना प्रभारी द्वारा राटा रटाया जवाब दिया जाता है कि मेरे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है जिससे मैं चोरो का तत्काल पता लगा लू और चोरी का खुलासा कर दू। जब एक जिम्मेदार अधिकारी के ऐसे वक्तव्य हो तो हम सब समझ सकते हैं कि भालूमाड़ा थाना प्रभारी अपने कर्तव्य के प्रति कितनी जिम्मेदारी व सहनशीलता दिखा रहे हैं।

एक ही रात में,दो दुकानों में हुई चोरियां-

भालूमाड़ा थाना अंतर्गत चम्मच चौक भालूमाड़ा अस्पताल के सामने ह्यूमन रिसोर्स मेडिकल स्टोर की दुकान एवं अशरफी कलेक्शन कपड़े की दुकान में 25 अगस्त की दरमियानी रात दुकानों की छत के लोहे की शीट अज्ञात चोरो द्वारा काट कर दोनों दुकान से ह्यूमन रिसोर्स मेडिकल स्टोर से 1 किलो के चमनप्रश के 7 डब्बे,डाबर कंपनी के छोटे बड़े 7 शहद के डिब्बे,डिटॉल की बड़ी सीसी 5 नग,ओआरएस लिक्विड 200ml की एक बोतल,एंडोरा मास प्रोटीन पाउडर 500 ग्राम के 2 डिब्बे,ग्लूकोवन ग्लूकोमीटर मोरपेन कंपनी की शुगर टेस्ट मशीन 1 नग तथा दुकान के अंदर से 5 व 10 रुपये के कुल 2500 रुपये के सिक्के दुकान से कुल कीमती सामग्री लगभग 20,000 रुपये एवं अशरफी कलेक्शन कपड़े की दुकान से लेडीस टॉप 5 पीस,लेडीज जैकिंग 10 पीस, लेडीस कुर्ता 10 पीस,जेंट्स लोअर 8 पीस,जेंट्स शर्ट 25 पीस,जेंट्स टीशर्ट 14 पीस,जींस पैंट 20 पीस कुल कीमती दुकान से 15000 का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ले गए दोनों दुकानों का मिलाकर ₹35000 की चोरी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई।


अज्ञात चोरो के विरुद्ध हुआ मामला दर्ज-

भालूमाड़ा अस्पताल के सामने ह्यूमन रिसोर्स मेडिकल स्टोर शिकायतकर्ता मोहम्मद शमीम अहमद पिता स्व. बहादुर अहमद  एवं अशरफी कलेक्शन मोहम्मद अकरम मंसूरी निवासी 3 न. द्वारा  थाने में दुकानों में हुई चोरी की लिखित शिकायत के आधार पर भालूमाड़ा थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध क्र 0352/2019 धारा 461 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...