⚡ ब्रेकिंग News

थमाया जा रहा है मनमानी बिजली बिल,उपभोक्ता परेशान


कोतमा- मध्य प्रदेश पू.क्षे.वि.वि.कं. लिमि. कोतमा कार्यालय द्वारा पसान नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत भालूमाड़ा में दो माह पूर्व बिजली उपभोक्ताओं के घरों में नए मीटर लगाए गए,नए मीटर लगते ही विधुत विभाग,कोतमा के अधिकारियों की मनमानी भी इन दिनों देखने को मिल रही है लगभग 200 उपभोक्ताओं के बिजली बिल अनाप शनाप राशि के साथ भेजे जा रहे हैं जिससे गरीब उपभोक्ता काफी चिंतित नजर आ रहे हैं जब बिजली बिल की बढ़ी हुई राशि के बारे मे बिजली विभाग के अधिकारियों से उपभोक्ता बात करते हैं तो अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा यह कहकर फटकार लगाई जाती है कि बिजली का उपयोग जितना किये होगे उतने का ही बिल न आया है।कुछ उपभोक्ता बिजली विभाग,कोतमा के ऑफिस के चक्कर बिजली बिल में बढ़ी हुई राशि को सही कराने के लिए लगा रहे हैं लेकिन अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं के बिजली बिल ठीक व सही करने के बजाय  उपभोक्ताओं से आये हुए बिजली बिल की आधी राशि जमा करने का मौखिक आदेश दिया जा रहा है कुछ लोग तो आनन फानन में आये हुए बिजली बिल की आधी राशि तो जमा कर दी जा रही है दूसरी ओर गरीब परिवार के लोग जिन्हें एक वक्त का खाना बड़ी मुश्किल से प्राप्त होता है और मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते हैं और आज के जमाने में भी घर मे 1 या 2 बल्ब जला कर गुजरा करते है वो भला बिजली विभाग के मनमानी बिल की राशि 10 से 15 हजार रुपये प्रति माह का बिल कैसे जमा करेंगे इतनी अधिक राशि के बिल आने पर उनके चेहरे पर चिंता की लकीर देखी जा सकती है।

पहले आते थे 150 से 800 रुपए तक के बिल-

मध्य प्रदेश पू.क्षे.वि.वि.कं. लिमि.कोतमा कार्यालय द्वारा पसान नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत भालूमाड़ा में पूर्व में बिजली उपभोक्ताओं के बिजली का बिल लगभग 150 से 800 रुपए तक आता था आज आलम यह हो गया है कि मनमर्जी बिल भेजकर उपभोक्ताओं के साथ बिजली विभाग द्वारा ठगी का कार्य किया जा रहा है। राकेश केवट के घर का बिजली बिल वर्तमान माह का बिजली का बिल 12,000 रुपये,राकेश खटीक के यहाँ का बिजली बिल 4,161 रुपये,मोतीलाल केवट के यहाँ का बिल 6,102 रुपये दो माह का बिल,वकील अहमद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,पसान के घर का बिल 12,000 रुपये,वीरेंद्र की मूंगफली की दुकान का बिल 1 बल्ब जलाने का 1,600 रुपये,श्रीनाथ मिश्रा के यहाँ का बिल 4,099 रुपये,कल्लू खटीक के यहां का बिल 5,492 रुपये, मुर्सलील अहमद के यहाँ का बिल 12,962 रुपये,विमल त्रिपाठी निवासी घोड़ा दफाई के यहां का बिल 43,657 रुपये के बिल ऐसे ही लगभग सैकड़ों लोगो को थामाकर 28 अगस्त तक भुगतान करने की अंतिम तिथि का फरमान जारी किया गया जिससे लोगो के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है और लोग बिजली विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के ऑफिस व घरों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं।


राज्य सरकार के निर्णय को दिखा रहे ठेंगा-

एक ओर प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को प्रथम 100 यूनिट तक की खपत पर अधिकतम 100 रुपये का बिल देने का निर्णय लेती है । इसके बाद अतिरिक्त 50 यूनिट की खपत पर विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित दर के अनुसार भुगतान करना होगा। इस तरह इस योजना का लाभ 150 यूनिट की खपत तक मिलेगा दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए गए निर्णय के विपरीत मध्य प्रदेश पू.क्षे.वि.वि.कं. लिमि.कोतमा कार्यालय के कर्मचारी अधिकारी सरकार के निर्णय को न मानते हुए निर्णय को ठेंगा दिखा रहे हैं और बिजली उपभोक्ताओं को शासन के आदेश व निर्णय से वंचित रखा जा रहा है।


कहना है-

कुछ जगह पर एवरेज के हिसाब से बिल भेजे गए हैं जिन बिजली उपभोक्ताओं के बिल गलत राशि के साथ आये हैं उन्हें मेरे पास भेज दीजिए, बिल की राशि सुधार कर सही राशि ली जाएगी और मीटर एवं बिल की जांच भी कराई जाएगी।

सुशील यादव
ए ई,एमपीईबी,कोतमा
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...