कोतमा- अनूपपुर जिले के कोतमा में शासकीय महाराजा मार्तण्ड महाविद्यालय में 16 सितंबर 2019 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी,कोतमा डॉ के एल दीवान ने बताया कि रक्तदान शिविर में जिला स्तर की टीम एवं रक्तदान के समय उपयोग आने वाली सभी आवश्यक सामग्री भी शिविर में होगी उन्होंने लोगो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आ कर रक्तदान करने की अपील की है।

