भालूमाड़ा- नगर पालिका परिषद,पसान के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवध सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि भाजपा कल 11 सितम्बर को मध्य प्रदेश में प्रदेशव्यापी ‘घंटानाद’ आंदोलन करेगी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है सरकार को जनता के हितों की चिंता नहीं है इसलिए भाजपा ने कांग्रेस सरकार को नींद से जगाने के लिए कल 11 सितम्बर को प्रदेशव्यापी ‘घंटानाद’ आंदोलन करने का निर्णय लिया है इस आंदोलन का मुख्य नारा होगा ‘कांग्रेस भगाओ, प्रदेश बचाओ’। उन्होंने कहा,‘‘इस आंदोलन में कार्यकर्ता घंटा, घडियाल और मंजीरे लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे हर जिला केन्द्रों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता आंदोलन का नेतृत्व करेंगे साथ ही उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जिला मुख्यालय अनूपपुर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्रित होने की अपील की है।