⚡ ब्रेकिंग News

नगरपालिका अध्यक्ष और प्रशासन के खिलाफ बन्द हुआ अमरकंटक


प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर की गई कार्यवाही के विरोध में सड़कों पर उतरा जनसैलाब


अनूपपुर/अमरकंटक-प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के नाम पर की गई कार्यवाही व बिना नोटिश दिये दिनेश द्विवेदी व विक्की द्विवेदी के 15 दिन पूर्व बने मकान को बेरहमी से तोड़ने की कार्यवाही के विरोध में विरोध में पूरे अमरकंटक के आम नागरिक एक जुट होकर पूरा बाजार बंद किये जिसका समर्थन आम व्यापारियों ने भी किया। नगर पालिका कर्मचारियों को जमना दादर में सस्ते दरों पर भूखण्ड उपलब्ध कराने के बाद उक्त भूखण्ड पर निर्मित मकानों को तोड़ने के विरोध में आज नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पनरिया व एस डी एम ऋषि सिंघई,तहसीलदार, पटवारी के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई।शासन के इस दमनकारी कार्यवाही के विरोध में पूरा बाजार बंद था।

व्यापारियों द्वारा पक्षपात पूर्वक की गई कार्यवाही बताकर जन भावनाओ के खिलाफ कार्यवाही करने का आरोप बताते हुए 20 सितम्बर को अमरकण्टक बन्द की मांग की गई थी।जो पूर्णतः सफल रहा।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद पर स्वतः अतिक्रमण करवाने,चिन्हित लोगो को प्रश्रय देने,व जिन्हें नगर परिषद ने भूमि आबंटित की थी उनका घर तोड़ देने का आरोप लगाया।शिकायत तो यह है कि नगर परिषद के ही कुछ लोगों द्वारा,शासकीय जमीन पर बिना अनुमति बड़ी बड़ी होटले, व व्यबसायिक दुकाने तक बना लिए गए हैं।जिनके विरुद्ध प्रशासन कोई कार्यवाही नही करता।युवाओं ने कहा कि नगर परिषद में बिना पैसे के कोई कार्य नही होता।नगर परिषद के भृत्य द्वारा ही अवैध चेकपोस्ट वसूली की जाती है।पूरे गर्मी बून्द बून्द पानी को अमरकंटक वासियों को तरसाया गया।वहीं 5 हजार लेकर बोरवेल की परमिशन दी गयी।वही प्रशासन द्वारा विकास को दरकिनार कर क्षेत्र के विकास में अवरोध पैदा किया जा रहा है।अमरकंटक के संत समाज पर्यावरण विद व अमरकंटक के नागरिकों ने कलेक्टर व कमिश्नर के नाम ज्ञापन देकर यह मांग की है कि नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अमरकंटक को भ्रष्टाचार व  अतिक्रमण  मुक्त करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करें व पक्षपात पूर्वक की गई कार्यवाही की जांच कर उचित कार्यवाही की जाए।


उक्त विरोध प्रदर्शन व अमरकंटक बन्द में नगर परिषद उपाध्यक्ष राम गोपाल द्विवेदी, अधिवक्ता श्रीधर शर्मा,जनपद अध्यक्ष,हीरा सिंह श्याम,पूर्व विधायक सुदामा सिंह, बंटी महराज,राहुल पांडेय,अखलेश्वर दुबे,नरेंद्र द्विवेदी,सुनील मिश्रा,बल्लू महराज,सूरज साहू,समीर पनिका,रोशन,नितिन अग्रवाल, मार्कण्डेय आश्रम से रामनरेश द्विवेदी,मृत्युंजय आश्रम,सन्त समाज उपस्थित रहे।
अमरकंटक में पदस्थ प्रेमलाल पटवरी के खिलाफ आम जनता व  भाजपा के पदाधिकारी व कांग्रेस के पदाधिकारी साथ ही भूतपूर्व बिधायक सुदामा सिह संग्राम जी भी उपस्थित हुए साथ ही जनता की मांगों को लेकर विरोध भी जताया। रैली में भी शामिल हुए।साथ मे जाकर प्रेमलाल पटवारी को निलम्बित करने के लिए कलेक्टर महोदय जी के नाम से ज्ञापन भी सौपा गया। जल्द ही 7 दिनों में होगी कार्यवाही जनता को अस्वासन दिया गया।वहीं कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता व अधिवक्ता श्रीधर शर्मा प्रशासन द्वारा की गई जबरन कार्यवाही का विरोध करते हुए अमरकंटक बन्द में नगर वासियों के साथ खड़े नजर आए व उन्होंने कहाकि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर  अमरकंटक के जनहित के मुद्दों में हम हमेसा साथ खड़े हैं।और साथ खड़े रहेंगे किसी भी अत्याचार के हम खिलाफ है।स्थानीय प्रशासन द्वारा राजनैतिक द्वेष वश बिना नोटिश के बलपूर्वक मकान को तोड़ना गलत था।नगर परिषद में 20 20 सालों से पदस्थ कर्मचारियों द्वारा स्थानीय स्तर के मुख्य मुद्दों,राशन कार्ड,पेयजल,सड़क,बिजली,जैसे मुद्दों पर कार्य न करते हुए  राजनैतिक द्वेष वश कार्यवाही की जा रही जिसका सभी नगर वाशी विरोध कर रहे हैं।ऐसे कर्मचारियों की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाए।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...