कोतमा- आज लोगों की सबसे बड़ी समस्या है स्वास्थ्य समस्या जिसे लेकर ग्रामीण अंचलों के लोग इलाज के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर या फिर शहडोल संभाग के चिकित्सालय पर जाकर अपना इलाज कराते हैं , लेकिन मेरा प्रयास हमेशा यह रहेगा कि अधिक से अधिक चिकित्सक कोतमा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हो और स्वस्थ सुविधा बेहतर हो इसके लिए मैं लगातार माननीय मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य मंत्री से संपर्क बनाए रखता हूं जिसका नतीजा यह रहा कि आज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा को दो डॉक्टर पुनः उपलब्ध कराए गए हैं !
यह नियम के साथ आए डॉक्टर- कोतमा विधायक सुनील सराफ ने बताया कि अभी प्रदेश में डॉक्टरों की कमी चल रही है जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी ने चिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के समय निष्पादित किए गए अनिवार्य सेवा के बंद पत्र के अनुक्रम में प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालय से वर्ष 2019 में स्नातक पाठ्यक्रम पूर्ण करने के उपरांत नियुक्ति से शेष स्नातक चिकित्सकों की पदस्थापना 15 दिवस के अंदर करने के आदेश दिए हैं जिसमें कोतमा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर
अमित शुक्ला एवं धर्मेंद्र डांगी प्रदेश सरकार द्वारा पदस्थापना की गई है और हमारा और सरकार का प्रयास रहेगा कि और भी डॉक्टर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कराएं जिससे क्षेत्र की जनता को भटकना ना पड़े !
