⚡ ब्रेकिंग News

शिक्षा का मंदिर बना खंडहर का केंद्र,जर्जर भवन रो रहा है फैली अव्यवस्थाओं से


जर्जर भवन का मुआयना निरीक्षण करने पहुंचे कोतमा विधायक,अतिरिक्त कक्ष में ठूंस ठूंस कर बैठा रहे 70 से 80 छात्रों को बैठाकर दी जा रही शिक्षा,ऐसे में कैसे हो सर्व शिक्षा अभियान का सपना पूरा स्कूल के प्राचार्य ने कई बार जर्जर भवन को लेकर लिखा अधिकारियों को पत्र विभाग के अधिकारी शो रहे थे अब तक गहरी नींद पर , जर्जर भवन के लिए मेंटेनेंस रिपेयरिंग के लिए लिखे गए 50 पत्र पर किसी को नहीं रही उन पत्राचार शिकायतों निराकरण की चिंता, जर्जर भवन की शिकायतों की बन गई मोटी फाइल  ,पूर्व कोतमा विधायक जी को भी पत्र लिखकर शिक्षा के मंदिर जर्जर भवन को रिपेयरिंग और मेंटेनेंस बनाने को लेकर  लिखे गए पत्र फिर भी नहीं हुआ निराकरण सरकार लाख दावे कर दे शासकीय स्कूलों की अव्यवस्थाओं को दूर करने वह चुस्त-दुरुस्त करने की सभी दावे खोखले व कागजों पर सिमट कर रह गए हैं  जमीनी स्तर पर शासकीय  विद्यालय अपनी दुर्दशा से रोता हुआ नजर आ रहा है जो कड़वी सच्चाई है ग्राम पंचायत  लामाटोला टोला स्थिति  विद्यालय देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है अंतिम छोर में बसे लोगों उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई शिक्षा अध्ययन की कितनी चिंता है जिम्मेदार अधिकारी और सरकार को?


कोतमा- ग्राम पंचायत लामाटोला स्थित शासकीय हाई स्कूल जर्जर भवन कई वर्षों खंडहर में तब्दील,एक ओर राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए बड़े बड़े वादे करती हुई नजर आती है किंतु शासकीय स्कूल के भवनों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शासकीय विद्यालय की व्यवस्था कितनी चुस्त दुरुस्त है ऐसे में कैसे पूरा होगा सर्व शिक्षा अभियान का सपना पूरा जब छात्रों को बैठने के लिए भवन तक न हो और जर्जर भवन में डर के साये में बैठने के लिए छात्र छात्रा मजबूर हो। शासकीय हाई स्कूल लामाटोला वर्ष 2009 में बनवाया गया किंतु सही रख रखाव व भवनों की मरम्मत समय पर जिला शिक्षा विभाग द्वारा न कराए जाने के कारण आज शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले लामाटोला हाई स्कूल में बरसात के दिनों में पढ़ते समय पानी टपकता रहता है अत्यंत जर्जर होने के कारण कभी भी भवन धरर्सयी हो सकता है।


अतिरिक्त कक्ष में ठूंस ठूंस कर बैठाए जा रहे विद्यार्थी-


शासकीय हाई स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 9 वी एवं 10 वी के छात्रों को अतिरिक्त कक्ष शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लामाटोला में बैठाकर शिक्षा अध्ययन विद्यार्थियों को कराया जा रहा है अतिरिक्त कक्ष बहुत ही छोटा भवन होने के कारण विद्यार्थियों को ठूंस ठूंस कर बैठाया जा रहा है जिससे छात्र छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कक्षा 9वी में बालिकाओं की संख्या 41 है एवं बालकों की संख्या 39 है कुल 80 छात्रों को 10×14 के कमरे में बैठा कर शिक्षा अध्ययन कराई जा रही है ऐसा ही हाल कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले 78 बालक बालिकाओं को एक साथ बैठाकर छोटे से भवन में शिक्षा ग्रहण कराई जा रही है।


क्षेत्रीय विधायक पहुंचे जर्जर भवन का जायजा लेने-

जैसे ही लामाटोला शासकीय हाई स्कूल की जर्जर भवन व फैली अव्यवस्थाओं की जानकारी कोतमा विधायक सुनील सराफ को लगी वह 16 सितंबर को लामा टोला शासकीय हाई स्कूल विद्यालय का मुआयना निरीक्षण किया गया जर्जर भवन देखकर कोतमा विधायक ने तत्काल पी डब्ल्यू डी के अधिकारी से इस संबंध में चर्चा की। वही विधायक ने मीडिया से बातचीत के दौरान जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि पीडब्ल्यूडी द्वारा जर्जर भवन की रिपेयरिंग कराने योग्य है तो उसकी जांच पड़ताल कर  स्टीमेट तैयार कर  विधायक निधि से मैं जर्जर भवन की मरम्मत के लिए पैसा स्वीकृत कर दूंगा और यदि भवन के मरामतिकरण के लिए विधायक निधि के नियम मापदंडों से ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ती है तो भोपाल जाकर छात्र-छात्राओं के हित व विद्यालय में फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए पैसे स्वीकृत करवाने का प्रयास करूंगा।विधायक सुनील सराफ के निरीक्षण के समय मनोज सोनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,कोतमा,नीलू पांडेय,ऋषि तिवारी,आशीष सोनी एवं ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच उपस्थित रहे।

स्कूल में नहीं विद्युत कनेक्शन, फिर भी आ रहा बिल-

म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं. लिमि.कोतमा के जे.ई. और ए.ई. की घोर लापरवाही देखने को लगातार मिल रही है मनमानी मनचाहे बिल गरीब जनता को भेजे जा रहे हैं जिससे आम जन मानस में काफी आक्रोश है विधुत विभाग कोतमा के अधिकारी इतने तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं कि जहां विधुत कनेक्शन नहीं है वहा पर भी बिजली का बिल भेज रहे है लामाटोला शासकीय हाई स्कूल में विधुत विभाग का ट्रांसफरमा तो लगाया गया किंतु शाला भवन में विधुत कनेक्शन आज तक नहीं दिया गया फिर भी मनमानी बिजली बिल भेजे जाने के उपरांत स्कूल के प्राचार्य द्वारा विधुत विभाग को शिकायत दर्ज कराई एवं कोतमा विधायक को पूरे घटना क्रम की जानकारी दी गई जिससे विधायक भी हैरान रह गए।

कहना है-

कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों एवं पूर्व विधायक कोतमा को जर्जर भवन को मरामतिकरण कराने के लिए पत्राचार किया गया किंतु अब तक किसी ने सुध नहीं ली।आज विधायक जी ने निरीक्षण के दौरान जर्जर भवन के मरामतिकरण का आश्वासन दिया है।


शैलेष मिश्रा
प्राचार्य
शासकीय हाई स्कूल,लामाटोला
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...