⚡ ब्रेकिंग News

शासकीय भूमि फार्जीवाडे के क्रय विक्रय का कोतमा तहसील बना केन्द्र


मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन और भू माफिया उसी शासकीय भूमि को कर रहे हैं कई बार कर चुके क्रय विक्रय,कोतमा तहसील बनता जा रहा फर्जी दस्तावेज व शासकीय भूमि क्रय विक्रय का अड्डा,अधिकारी साध रखे हैं चुप्पी


समाजसेवी विजय कुमार यादव ने भी इसी शासकीय भूमि के क्रय विक्रय के खेल को सबसे पहले शिकायत कर किया था उजागर

कोतमा- कोतमा तहसील अंतर्गत शासकीय भूमि की क्रय विक्रय का खेल काफी दिनों से चल रहा है शासकीय भूमि के क्रय विक्रय में शासकीय अमला व भू माफिया मकड़ी के जाल की तरह चारो ओर फैले हुए हैं लाखों करोड़ो की शासकीय भूमि को शासकीय अमला भू माफियाओ से मिलकर अवैध रूप से कुछ पैसे कमाने के चक्कर में कूटरचना रचित कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासकीय भूमि का खसरे में भू माफियाओ का नाम रातो रात दर्ज हो जाता है और अनन फानन में तहसीलदार और पटवारी मिलकर भू माफियाओ के नाम शासकीय भूमि का रजिस्ट्री पट्टा बना दिया जाता है जब इसकी भनक कुछ समाज सेवी व मीडिया कर्मियों को लगती है तो प्रमुखता से तहसील में चल रहे शासकीय भूमि के खेल को उजागर किया जाता है उसके उपरांत एक दूसरे पर शिकायतों और मामले की जांच का खेल शुरू होता है विगत दिनों में कोतमा तहसील में कई शासकीय भूमि का क्रय विक्रय के खेल का फर्जीवाड़ा प्रकाश में आया है लेकिन कोतमा तहसील में चल रहे शासकीय भूमि के फर्जीवाड़े की चिंता विभाग के उच्च अधिकारियों को भी नहीं है जिससे कोतमा तहसील में बैठे अधिनस्त अधिकारी कर्मचारी फर्जी दस्तावेज तैयार करने का केंद्र बन गया


शासकीय भूमि का यह है फर्जीवाड़े का मामला-

शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार जैन द्वारा कोतमा थाने में 12 सितंबर 2019 को लिखित शिकायत करते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम लहसुई पटवारी हल्का कोतमा,रा.नि.मं. कोतमा,तहसील कोतमा, स्थित भूमि आराजी खसरा न. 408/3 ख रकवा 0.101 हेक्टेयर शासकीय भूमि का गोविंद प्रजापति निवासी विकास नगर द्वारा कूटरचना दस्तावेज पट्टा के आधार पर उक्त भूमि को दिनाँक 09/07/2018 को मो. रहबर पिता हाजिब मो. याकूब निवासी इसलामगंज कोतमा को 6,80,000 रुपये में में बेचा गया जिसमें 3,50,000 रुपये गोविंद प्रजापति को मो. रहबर पिता हाजी द्वारा दिये गए वही 500 रुपये के दस्तावेजी स्टाम्प नोटरी में कूटरचना रचित कर रहबर के साथ मिलकर उबेद अहमद पिता ताज मोहम्मद एवं मो. समीम पिता मो. सलीम द्वारा षड्यंत्र पूर्वक यह जानते हुए भी की शासकीय भूमि के फर्जीवादे व न्यायालय में चल रहे विचाराधीन मामले के बाद भी शासकीय भूमि का कब्जा करने हेतु फर्जी इकरारनामा बनवाकर बेशकीमती शासकीय भूमि का धोखाधड़ी कर हड़पी व कब्जा करने का प्रयास किया गया।


पूर्व में शासकीय भूमि के क्रय विक्रय का हो चुका है खेल-

शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार जैन पिता स्व. पन्नालाल जैन पुस्तैनी निवासी वार्ड नं 01 द्वारा कोतमा थाने में 12 सितंबर 2019 को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि गोविंद प्रजापति द्वारा उक्त शासकीय भूमि व अराजी खसरा न.408/3/ख रकवा 0.101 हेक्टेयर शासकीय भूमि का अपने नाम पर कूटरचना दस्तावेज पट्टा बनवाकर दिनाँक 16 नवंबर 2011 को 6,00,000 रुपये में प्रार्थी को विक्रय किया गया था।फर्जी दस्तावेज शासकीय अमले के साथ मिलकर प्रार्थी के साथ छल व अपराध किया था जिसके परिणाम स्वरूप प्रार्थी प्रमोद कुमार जैन द्वारा परिवाद माननीय न्यायालय, कोतमा के समक्ष पेश किया गया।

माननीय न्यायालय के आदेश के बाद हुआ मामला दर्ज-

माननीय न्यायालय श्रीमान न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोतमा जिला अनूपपुर के आदेश  के परिपालन में थाना कोतमा द्वारा दिनाँक 04 सितंबर 2016 को अपराध क्र. 340/2016 धारा 420,467,468,471,120 के तहत गोविंद प्रजापति,तत्कालीन पटवारी एस. के.सर्राटे,तत्कालीन तहसीलदार रामबाबू देवांगन,विजय और आशीष कुमार के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेश पर मामला पंजीबद्ध किया गया था किंतु इसके बाद कई बार उपरोक्त शासकीय भूमि को गोविंद प्रजापति द्वारा क्रय विक्रय कर लोगो से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी आज भी की जा रही है जबकि इसी शासकीय भूमि की धोखाधड़ी क्रय विक्रय का मामला माननीय न्यायालय कोतमा में विचाराधीन है और न्यायालय के आदेश के बाद भी मामले की जाँच कई वर्षों से कोतमा थाने में फाइलों में दफन हो कर रह गई और आज तक सम्पूर्ण मामले की जांच पूरी न हो सकी।


कहना है-

ए डी जे न्यायालय द्वारा मुझे उपरोक्त मामले से बरी किया और पटवारी एस के सर्राटे, गोविंद प्रजापति एवं दो अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस की जांच चार्ज शीट न्यायालय में पेश करने के लिए आदेशित किया गया था।

रामबाबू देवांगन
तत्कालीन,तहसीलदार


मामले की जाँच की विवेचना चल रही है माननीय कलेक्टर महोदय,अनूपपुर को पत्राचार कर कोतमा तहसील से दस्तावेज मंगाए गए हैं किंतु अभी तक सम्पूर्ण दस्तावेज प्राप्त नही हुए हैं ।

आर के बैस
थाना प्रभारी,कोतमा


Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...