⚡ ब्रेकिंग News

संयुक्त कोयला मजदूर संघ ने किया,विशाल आम सभा का आयोजन


संयुक्त कोयला मजदूर संघ के तत्वधान में हसदेव क्षेत्र के राजनगर भगत सिंह चौक में प्राइवेट ठेका मजदूरों की मजदूरी को लेकर विशाल आम सभा का आयोजन किया गया


राजनगर- दिनांक 07/09/2019 को शाम 5.00 बजे राजनगर हसदेव क्षेत्र में SKMS के तत्वाधान में कामरेड अजय विश्वकर्मा की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता काo रमेंद्र कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष एटक,   
विशिष्ट वक्ता कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड के मेंबर कामरेड अशोक यादव, एसकेएमएस के केंद्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह रहे। आम सभा में एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के  अध्यक्ष एवं सचिव, ब्रांचों के यूनियन प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ठेकेदारी मजदूर उपस्थित रहे।
‌काo रमेंद्र कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एफडीआई के विरोध में 24 सितम्बर को पूरे कोल इंडिया में ऐतिहासिक हड़ताल होनी चाहिए जिससे कि सरकार अपना फैसला बदलने के लिए मजबूर हो जाए।किसी भी सूरत में एफडीआई को लागू नहीं होने देंगे। समस्त कोयला मजदूरों से आह्वान किया कि  काo रमेंद्र कुमार ने कहा कि एटक ठेका मजदूरों की लड़ाई लड़ रहा है। ठेकेदारी मजदूरों को एचपीसी वेज हर हाल में भुगतान करना होगा। जिसकी शुरुआत हसदेव क्षेत्र से हो चुकी है। यदि ठेका मजदूरों का साथ रहा तो निश्चित रूप से  समूचे कंपनी में ठेका मजदूरों को एचपीसी वेज दिलाने का काम एटक करेगा। वही इसी कड़ी में अशोक यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने सीएमपीडीआई को कोल इंडिया से अलग करने का कानून पास कर लिया है सीएमपीडीआई के कर्मचारियों एवं उनकी पत्नियां निरंतर सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं कोल इंडिया नेट 7% एफडीआई के विरोध में चार्ज यूनियन ने हड़ताल करने की घोषणा कर दी है और हम लोग जोरदार सरकार का विरोध करेंगे वही एसईसीएल एक महामंत्री एवं जेबीसीसीआई वैकल्पिक सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा कि हड़ताल में मजदूरों ने हमेशा इतिहास गुनाह है हम 24 तारीख को चारों यूनियनो की मदद से एक बार फिर इतिहास गडेंगे वही सिंह ने कहा कि ठेका मजदूर भाइयों आप लोगों से अगर कोई ठेकेदार पैसा वापस मांगे तो आप लोग डरना नहीं और पैसे वापस नहीं देना  हम वह हमारी यूनियन आप लोगों के साथ हैं सिंह ने कहा  सरकार के द्वारा एफडीआई  का जो बिल पास किया गया है  उससे हम  करेंगे नहीं और हम इसका खुला  विरोध करेंगे  वही  बीएमएस पर भी हमला करते हुए बोले कि वे लोग माहौल को समझ  नहीं रहे हैं और साथ में आने से मना कर रहे हैं निजी कंपनियों को नहीं देने देंगे इसके लिए चाहे  हमारे भी जाएं  तो कोई  दिक्कत नहीं है हमारा नाम है  शहीदों  फिर लिस्ट में लिखा जाएगा  वही लास्ट में  नारा लगाते हुए  सिंह ने कहा कि कोयला खदान के लिए हड़ताल करते हुए खून भी देंगे जान भी देंगे लेकिन कोयला खान नहीं देंगे  से अपनी  बातों को समाप्त किया कंपनी वेलफेयर बोर्ड के सदस्य कामरेड अजय विश्वकर्मा ने कहा कि जमुना कोतमा क्षेत्र में डीसेंट हाउस को लेकर सीबीआई का छापा और जांच चिंता का विषय है हमारे कामों की गुणवत्ता को लेकर जांच एजेंसियां क्यों आश्वस्त नहीं है वही इस कार्यक्रम में दीपेश मिश्रा संग्राम सिंह मनोज पांडे कन्हैया वाह हजारों की तादात में एसईसीएल मजदूर व प्राइवेट मजदूर मौजूद रहे।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...