⚡ ब्रेकिंग News

जनभागीदारी अध्यक्ष बनने पर,विधायक का जताया आभार

 


कोतमा- कांग्रेस के नेता व अधिवक्ता संघ,कोतमा के अध्यक्ष राजेश सोनी को कोतमा विधायक सुनील सराफ की अनुशंसा पर शासकीय महाराजा मार्तण्ड महाविद्यालय,कोतमा का जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजेश सोनी ने इस मनोनयन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह,जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप जायसवाल,कोतमा विधायक सुनील सराफ,ब्लॉक कांग्रेस कोतमा के अध्यक्ष मनोज सोनी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। विधायक सुनील सराफ आज कोतमा कार्यालय पहुंचे जहां पर राजेश सोनी ने उनसे मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। राजेश सोनी ने कहा कि शासकीय महाराजा मार्तण्ड महाविद्यालय,कोतमा की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्हें जो जवाबदारी दी गई हैं,उसे वे महाविद्यालय व वहां के छात्रों के प्रति उनके जो भी हित के कार्य होंगे उसे पूरी लगन व तत्परता से निभाने का प्रयास करेंगे।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...