कोतमा- इन दिनों ग्रामीण अंचलों सहित शहरों में यही शिकायत अक्सर सामने आती है, कि एकाएक लाखों में बिल आ गया फिर आम आदमी विभाग के चक्कर लगाने में लग जाती है, और अगर समय पर बिल नहीं गया तो विद्युत विभाग के कर्मचारी कनेक्शन काटने आ जाते हैं! जिसकी शिकायत लगातार स्थानीय विधायक को मिल रही थी जिस पर कोतमा विधायक सुनील सराफ ने 1,10, 2019 को प्रियव्रत सिंह मंत्री ऊर्जा विभाग मध्यप्रदेश शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि बिजली बिल में सुधार किया जाए !
यह लिखा पत्र में-
कोतमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने पत्र लिखते हुए बताया कि क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तौर पर उपभोक्ताओं को उनकी मासिक खपत के देयक के स्थान पर सामान मासिक देयक राशि सैकड़ों गुना अधिक बिलिंग की जा रही है! ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 25000 तक एवं शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को लाखों रुपए की बिलिंग की जा रही है! ग्रामीण अंचलों में विभाग द्वारा वर्षों से बिजली रीडिंग नहीं ली जाती है एवं एवरेज बिल से सालों से वसूली की जा रही है एवं अब इकट्ठे दो-तीन वर्षों की रीडिंग से बिल भेजकर लाइन काटी जा रही है !खराब मीटरों से एवरेज बिलों की वसूली की गई एवं रीडिंग बिल अधिक बढ़ा कर भेजे गए कोई सुधार नहीं किया गया है, विभाग के इस कृत्य से जनता में भारी आक्रोश है विगत 10 अक्टूबर को विद्युत विभाग द्वारा समस्या निराकरण शिविर कोतमा में लगवाया गया किंतु विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बिल में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है, जिनका पैसा उपभोक्ता जमा करा चुका है, उनका समायोजन वर्तमान बिलों में नहीं किया जा रहा है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विभाग द्वारा जन विरोधी गतिविधि संचालित कर सरकार के विरुद्ध साजिश की जा रही है !
नल जल के भी काटे कनेक्शन - पत्र में बताया गया कि विद्युत विभाग को मेरे द्वारा जनता की समस्या का निराकरण कराए जाने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है किंतु इनकी के द्वारा कोई भी सार्थक पहल नहीं की गई यहां तक कि इस बार ग्राम पंचायतों को निशाना बनाकर नल जल योजना के कनेक्शन काटे गए एवं ग्रामीणों को पेयजल से भी वंचित कराया गया जिससे ग्रामीण अंचलों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है !
आ रहे कोर्ट के भी नोटिस- कोतमा विधायक पत्र में बताया कि शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को दीपावली के त्यौहार के पूर्व बिलों के साथ अदालती नोटिस बांटी गई एवं दीपावली के दिनों में कनेक्शन काटे गए जिसकी सूचना मेरे द्वारा आपको दिए जाने पर आप के निर्देश पर विभाग द्वारा कनेक्शन काटने की कार्यवाही बंद की गई थी! विद्युत विभाग द्वारा जब तक विशेष अभियान चलाकर मेरे विधानसभा क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार नहीं करता है तब तक किसी भी गरीब उपभोक्ताओं की लाइन नहीं काटी जाएगी एवं ना ही उनके द्वारा किसी प्रकार का बिल जमा कराया जाएगा यदि किसी उपभोक्ता की विभाग द्वारा लाइन काटी जाती है तो मेरे स्वयं के द्वारा उपभोक्ता की लाइन जुड़वा जाएगी आम उपभोक्ता को इस प्रकार का अत्याचार से बचाया जाएगा एवं विद्युत विभाग के इस जन विरोधी रवैए के विरूद्ध आंदोलन किया जाएगा कोतमा विधायक ने पत्र सौंपते हुए प्रतिलिपि में महाप्रबंधक मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शक्ति भवन जबलपुर एवं अधीक्षण यंत्री मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड अनूपपुर को भी दिया है !


