⚡ ब्रेकिंग News

शपथ कार्यक्रम में पहुंचे कोतमा विधायक सुनील सराफ


कोतमा- शिक्षा मानव के लिए उतनी ही आवश्यक है जितनी इस शरीर के लिए खाना जरूरी है, बिना शिक्षा का मानव अधूरा सा रहता है ,शिक्षा है तो समाज में रहने का तरीका भी अपने आप आ जाएगा शिक्षा से ही एक नया आयाम लिखा जा सकता है उक्त बातें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कोतमा महाविद्यालय पर विधायक सुनील सर्राफ ने कही कार्यक्रम को शुरुआती तौर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया कार्यक्रम में कोतमा विधायक सुनील सराफ सहित ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोनी जनभागीदारी महाविद्यालय अध्यक्ष राजेश सोनी पूर्व नगरपालिका मनोज अंगा, ऋषि तिवारी, विपुल गोयनका, आशीष सोनी महाविद्यालय प्राचार्य डीके सोनवानी अध्यापक प्रोफेसर विवेक पटेल प्रोफेसर नितिन सहरिया सहित  कॉलेज के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे इसी कड़ी में जनभागीदारी के अध्यक्ष राजेश सोनी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस कॉलेज में अभी भी कुछ कमियां हैं जिसे जल्द से जल्द विधायक जी के संज्ञान में लाकर पूरा किया जाएगा ! वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने कहा कि इस कॉलेज को स्थापित करने में यहां के जनप्रतिनिधियों का अहम योगदान रहा है, और जिस विषय की पढ़ाई अभी यहां पर नहीं हो रही है उसे भी जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...