⚡ ब्रेकिंग News

सूदखोर ने सेवानिवृत्त को धोखाधड़ी करके लाखों का लगाया चूना

बैंक दलालों व सूदखोरों को किस का संरक्षण प्राप्त,पैसे की ठगी करने वाले नटवरलालो को नहीं रहा कानून नाम का डर,कोतमा कालरी,जमुना में भारतीय स्टेट बैंक पर बने रहते हैं बैंक दलाल  सूदखोर.!

कोतमा- कोयलांचल क्षेत्र में अशिक्षित अनपढ़ लोगों को  सूदखोर और बैंक दलाल कैसे धोखाधड़ी और ठगी का शिकार करते हैं यह किसी से छुपा नहीं है। कालरी कर्मचारियों को अक्सर बैंक दलाल व सूदखोर  अपने झांसे में लेकर पहले ब्याज में पैसा बांटते है जब कालरी कर्मचारी पूरी तरह से उनके चंगुल में फस जाता है तो सूदखोर बैंक दलाल बांटे गए ब्याज के पैसे को दुगनी तिगुना ब्याज के पैसे की राशि कुछ वर्षों में धोखाधड़ी करके हड़प ली जाती है जमुना कॉलरी व कोतमा कालरी भारतीय स्टेट बैंक पर बैंक दलालों व सूदखोरों का बैंक खुलते ही जमावड़ा देखा जा सकता है मधुमक्खी की तरह चिपक कर कालरी श्रमिकों को सूदखोर चूस रहे हैं मकड़ी की जाल की तरह बैंक दलालों व सूदखोरों का जाल भालूमाडा़,जमुना, गोविंदा, लहसुई कैंप और ग्रामीण अंचलों में फैला हुआ है। कई कालरी कर्मचारियों को एक ही बैंक दलाल व्यक्ति बैंक खुलते समय से लेकर बैंक बंद होने तक सीधे-साधे कालरी कर्मचारियों को  अपना शिकार बना कर उनके साथ ठगी का खेल खेला जाता है ।लगभग 50 की संख्या में बैंक दलाल आज यहां पर बैंक दलाली व सूदखोरी का कार्य कर रहे हैं बैंक  प्रबंधन सब कुछ जान कर भी अंजान बना रहता है ऐसा नहीं है कि कोयलांचल क्षेत्र में सूदखोरों,बैंक दलालों की पहचान भनक स्थानीय पुलिस भालूमाडा़ को नहीं है परंतु  स्थानीय पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी ही सूदखोरों बैंक दलालों से पान ठेलो व चाय की दुकानों पर चुस्की लेते हुए देखे जा सकते हैं तो ऐसे में कैसे सूदखोरों व बैंक दलालों पर नकेल कसी जा सकती है भालूमाडा़ थाना में कई शिकायतें विगत महीनों में सूदखोरी व बैंक के दलालों के विरुद्ध हुई  किंतु  शिकायतें मात्र खानापूर्ति  करके  फाइलों पर ही  दफन  कर दी जाती है भालूमाडा़ पुलिस सूदखोरों बैंक दलालों पर पूरे दस्तावेज साक्ष्य होने के बाद भी जांच पर जांच  करती रहती है और आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध मामले दर्ज नहीं करती बल्कि समझौता करने की सलाह दी जाती है और आरोपियों को बचाने का जुगाड़ भी ढूंढा जाता  और अंततः बैक दलालो व सूदखोरों की पहुंच व पकड़ राजनेताओं से होने के कारण  दबाव डालकर शिकायतें वापस लिए जाने का भी खेल खेला जाता है शिकायत वापस होने पर  सूदखोर व बैंक दलाल अपने आप को समाजसेवी बताते फिरते हैं पुलिस इन पर किसी प्रकार की कार्यवाही ना कर सके बैंक दलाल व सूदखोर किसी दल का नेता बन बैठते हैं वैसे में पुलिस भी इन पर  नकेल कसने से कतराती है ।

6 लाख 50 हजार का ठगी का शिकार हुआ सेवानिवृत्त कालरी कर्मचारी -

थाना भालूमाडा़ अन्तर्गत ग्राम लतार निवासी डोमारी कोल पिता वरनू कोल उम्र 62वर्ष सेवानिवृत्त कालरी कर्मचारी के खाते से पैसे निकाल कर धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया,पीडित डोमारी कोल ने भालूमाडा़ थाने पर दिनांक 23.10.2019 को शिकायत करते हुए बताया कि पिंटू सिंह निवासी जमुना कालरी से ब्याज पर ₹1,00,000 उधार लिए गए थे पैसा उधार लेते समय पिंटू सिंह निवासी जमुना द्वारा ब्लैंक चेक शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर करा कर अमानत के तौर पर दिए गए थे पिंटू से उधर में लिए गए पैसे ब्याज सहित वापस ₹1,80,000  कर दिए गए, इसके उपरांत पीड़ित ने अपना दिया हुआ चेक वापस बार-बार मांगता फिरता रहा पर आज-कल करते हुए चेक नहीं दिया गया।पीड़ित डोमारी कोल ने बताया दिनांक 10.10.2019 को जब अपने खाते नंबर 10990854857 से घरेलू खर्च के लिए ₹50,000 निकालने गया और पैसे निकालने के उपरांत अपना खाता एंट्री कराया गया तब उसे पता चला उसके खाते से 6 लाख 50 हजार रुपए अजय कुमार सिंह पिता ताराचंद निवासी जमुना कालरी द्वारा दिनांक 21.8.2019 को धोखाधड़ी ठगी कर शिकायतकर्ता के खाते से बिना जानकारी के पैसे निकाल लिए गए।

पीड़ित के पैसे निकालने में कई नटवरलाल लिप्त-
 खाते से 6 लाख 50 हजार निकालने देखकर पीडित आश्चर्यचकित रह गया,पता लगाने के उपरांत शिकायतकर्ता डोमारी कोल द्वारा जब अजय सिंह से पैसे वापस करने के लिए बातचीत गई तो अजय सिंह द्वारा बताया गया पिंटू सिंह एवं संतोष मलिक निवासी जमुना द्वारा पीडित का चेक पैसे निकालने के लिए दिया गया था अपना पैसा वापस बार-बार मँगता रहा है किंतु पैसा वापस नहीं किया गया,कहीं से किसी प्रकार की मदद ना मिलने पर सेवानिवृत्त कालरी कर्मचारी डोमारी कोल ने दिनांक 23.10.2019 को भालूमाडा़ थाने जा कर आपबीती पीड़ा सुनाई और लिखीत शिकायत दर्ज कराई किंतु स्थानीय पुलिस द्वारा अब तक पीडित के खाते से षड्यंत्र पूर्वक धोखाधड़ी कर पैसे निकलवाने और निकालने वाले व्यक्तियों पिंटू सिंह,सन्तोष  मलिक और अजय सिंह पिता ताराचंद यादव निवासी जमुना पर ऊंची पहुंच के आगे अब तक थाने पर कोई कार्यवाही न हो सकी,पैसे की धोखाधड़ी करने वाले के विरुद्ध कोई कार्यवाही न होने पर डोमारी कोल द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के पास न्याय पाने की गुहार लगाई गई। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित को जांच कर मामले में लिप्त पाए जाने पर उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

कहना है - मेरे पास पीडित शिकायत करने आया था मैने थाना भालूमाडा़ को जाँच कर कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है।

किरनलता केरकेट्टा 
पुलिस अधीक्षक,अनूपपुर

कहना है- 
आप को फोन पर कोई भी जानकारी उपरोक्त संबंध पर मैं नहीं दूंगा थाने पर आकर मुझसे जानकारी आप प्राप्त करें।

मनोज दीक्षित 
थाना प्रभारी,भालूमाडा़
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...