खोड़री को फिर से बनाया जाए खरीदी केंद्र
जनप्रतिनिधियों से गांव के किसानों को आस
कोतमा -गांव के किसानों द्वारा नवस्वदेश के प्रतिनिध को फ़ोन के द्वारा जानकारी दी गई कि ग्रामबड़े बोड़री खोड़री बंधवा टोला जर्राटोला एवं आसपास के क्षेत्रों में गल्ला व्यापारियों द्वारा ₹10 से ₹12 धान खरीदी किया जा रहा है किसानों के मजबूरी पैसों की जरूरत पड़ने पर किसान धान बेचने पर विवस है गल्ला व्यापारी इसका फायदा उठा रहे शासन प्रशासन से निवेदन गल्ला व्यापारियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए सही मूल्य पर धान खरीदी हो जिससे किसानों को अपने फसल का सही दाम मिल सके। फिर से खरीदी केंद्र खोडरी बन जाता है तो किसानों को अपने फसल का सही दाम मिलेगा और दलालों से मुक्ति मिल जाएगी इस ओर किसानों के द्वारा बताया गया कि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर अतिशीघ्र विधायक कोतमा और उच्च अधिकारियों से मुलाखात कर समस्या का शीघ्र समाधान निकाले और किसानों को राहत मिल सके।
गरीब किसान अपना धान किसको दे- जिनके पास साधन है वह तो 15 किलोमीटर धान खरीदी केंद्र निगवानी आ सकता है लेकिन गरीब का तो पेट मारा जा रहा जल्द निराकरण न हुआ तो गरीब किसान तो कर्ज तले जीतेजी मर जाएगा या फिर दलालो के हाथ मारा जाएगां