घिनौना कृत्य करने वाले लोकेन्द शर्मा गिरफ्तार

पीड़िता लड़की ने लोकेन्द शर्मा पर लगाए छेडछाड करने का लगाया गंभीरआरोप,काफी दिनों से गलत नियत से कर रहे थे परेशान

शर्मा कोतमा / अनूपपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरिया टोला में परिवहन विभाग का आरटीओ चेकपोस्ट रामनगर में पदस्थ अनधिकृत प्राइवेट व्यक्तियों लोकेन्द शर्मा पर लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है आरटीओ चेक पोस्ट रामनगर में कई ऐसे अनधिकृत व्यक्तियों को नियम के विरुद्ध आरटीओ चेकपोस्ट प्रभारी रितु शुक्ला द्वारा रखा गया है जिसकी जानकारी किसी प्रकार की स्थानीय थानों में नहीं है लोकेन्द शर्मा नामक व्यक्ति पहले भी आरटीओ चेक पोस्ट प्रभारी के संरक्षण में वाहन मालिकों से आए दिन अवैध वसूली वाहन चेकिंग के नाम पर गुंडा टैक्स के रूप लिए जा रहे थे और कई बार तो वाहन मालिकों के साथ गाली गलौज मारपीट करने की शिकायत भी थाने तक पहुंची लेकिन ऊंची पहुंच के आगे पुलिस भी वाहन मालिकों पर ही झूठे मामले दर्ज कर दिए जाते लोकेंद्र शर्मा अन्य कर्मचारियों जो राजनगर चेक पोस्ट पर अनधिकृत रूप कार्य कर रहे हैं उनकी जानकारी आरटीओ चेक पोस्ट रामनगर द्वारा किसी प्रकार की जानकारी थाने पर अब तक नहीं दी गई है और ना ही स्थानीय थाने द्वारा कभी भी उपरोक्त व्यक्तियों की जानकारी लेने का प्रयास किया गया ,बड़ी घटना होने के बाद ही पुलिस सो कर आखिर जागेगी।

पूर्व में पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई थी न्याय की गुहार-

पीडिता लड़की अपने माता-पिता के घर पर रहकर कक्षा बारहवीं की पढ़ाई लिखाई करने आई थी आरटीओ चेकपोस्ट पर पदस्थ प्राइवेट अनधिकृत व्यक्ति लोकेन्द शर्मा काफी दिनों से गलत नियत  से परेशान किया जा रहा था पीडिता व उसके माता-पिता द्वारा राजनगर थाने पर 29.12.2019 को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी किंतु उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्यवाही ना होने पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को  3 जनवरी 2020 को लोकेन्द शर्मा के विरुद्ध पीड़िता ने लिखित शिकायत कर न्याय की लगाई थी गुहार।

लोकेंद्र शर्मा का शर्मनाक घिनौना कृत्य - 
राजनगर थाने में कक्षा 12 वी पीडिता छात्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत करते हुए बताया कि 9जनवरी 2020 को  लगभग शाम 4 बजें पीडिता अपने घर से झिरिया टोला के पास खुली दुकान पर उस कुछ सामग्री खरीदने गई थी सामान खरीद कर घर वापस आते समय लोकेंद्र शर्मा नामक व्यक्ति जो आरटीओ चेक पोस्ट पर 24 घंटे बना रहता है पीडिता लड़की को गलत नियत से पीछे से आकर पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने का प्रयास किया पीड़िता लड़की जब जोर जोर से चिल्लाने लगी,लड़की की चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर कुछ लोगों ने दरिंदे के घिनौने कृत्य से लड़की को किसी तरह बचाया गया लड़की घर जा कर आप बीती घटना अपने माता पिता को बताई और लड़की के माता-पिता राजनगर थाने जा कर 10 जनवरी 2020 को लोकेंद्र शर्मा  के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई गई पीड़ित की शिकायत पर स्थानीय थाना पर अपराध क्रमांक0015/2020 धारा  354,294,506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

कहना - पीडिता लड़की की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपित व्यक्ति लोकेन्द शर्मा को गिरफ्तार कर  माननीय न्यायालय पेश किया

बैजनाथ प्रजापति
थाना प्रभारी रामनगर
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...