कोतमा- दिनांक 30 दिसंबर 2019 को फरियादी तुलसी प्रसाद केवट निवासी जोगी टोला द्वारा कोतमा थाने में लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि दिनांक 29 दिसंबर की रात लगभग 8:30 बजे मै ब्लू चिप कंप्यूटर दुकान से काम कर अपने गांव जोगी टोला जा रहा था तभी बंजारी चौक के आगे तालाब के पास निर्जन स्थान में एक हीरो पैशन प्रो मोटर साइकिल में सवार तीन व्यक्ति रास्ते में पीछे से आकर जबरन रोककर मेरे जेब से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल सेट कीमती ₹6000 मेरे साथ मारपीट कर लूट लिये और भाग निकले रिपोर्ट पर अपराध धारा 392 34 आईपीसी कायम कर विवेचना की गई विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों का पता थाना कोतमा पुलिस द्वारा लगाया गया तथा लूटा हुआ मोबाइल एवं घटना में उपयोग की गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्त किया गया मामले में आरोपी दिलीप चौधरी पिता कमलेश चौधरी उम्र 22 वर्ष राम अवतार पिता सोनसाह चौधरी उम्र 22 वर्ष दुर्गेश चौधरी पिता चुन्नीलाल चौधरी उम्र 21 वर्ष सभी निवासी बुढ़ानपुर को आज दिनांक 11 जनवरी 2020 को गिरफ्तार कर ब पर्दा न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया गया उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी आरके बैस के नेतृत्व में विवेचक एसआई उपेंद्र त्रिपाठी एएसआई अरविंद दुबे आरक्षक कृपाल सिंह नत्थू लाल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लूटपाट के आरोपी हुए गिरफ्तार
सच से सामना
0