के. जी.एन.स्पोर्टस क्लब के द्वारा किया गया है टूर्नामेंट का आयोजन
कोतमा-नगरपालिका क्षेत्र के महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड नंबर-13 मे स्थित गुरू द्रोणाचार्य स्टेडियम में दिनांक
11/01/2020 से फुटबॉल मैच टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
इस टूर्नामेंट का उद्घाटन कोतमा नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती मोहिनी वर्मा तथा वार्ड पार्षद अंकित सोनी ने किया।इस टूर्नामेंट का आयोजन के. जी. एन.स्पोर्टिग क्लब के द्वारा किया गया है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमे भाग लेगी। तथा प्रत्येक टीम को इस टूर्नामेंट मे भाग लेने के लिए एक निर्धारित प्रवेश-शुल्क 500रु.के साथ-साथ खिलाड़ियों की पहचान हेतु उनके सभी आवश्यक दस्तावेजो(आधारकार्ड,अंकसूची) की छायाप्रति आयोजन समिति के पास जमा कराने की अनिवार्यता रखी गयी है। टूर्नामेंट मे सिर्फ 18 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे साथ ही फाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को प्रथम पुरस्कार 7000रू.तथा द्वितीय पुरस्कार 4000रु. से पुरस्कृत भी किया जायेगा।
आज टूर्नामेंट के पहले दिन मे चिरमिरी तथा भालूमाडा़ के मध्य पहला मैच खेला गया,जिसमे चिरमिरी ने भालूमाडा़ को हराकर एक शानदार जीत हासिल की।