कोरोना वायरस के संदिग्ध होने पर शासन-प्रशासन से जानकारी छुपाने पर, दर्ज होगा मामला, देश में तेजी से बढा कोरोना वायरस ग्राफ
कोतमा -देश विदेश व प्रदेश में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है आज लोग असहमे व घबराए हुए है डर के साए में जीने पर मजबूर है कोरोना वायरस से पीडितो की संख्या देश में लगातार बढ़ रही है अब तक देश में पाँच लोगों की मौत हो चुकी है, कई जिंदगीया इस बीमारी से लड़ रही है विश्व के कई देशों में हाहाकार मचा हुआ है मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है कोरोना वायरस के रोकथाम पर रिसर्च भी किया जा रहा है लेकिन विकसित देश ही अब तक इस पर कुछ ना कर सके, वहीं देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्दे नजर देश की जनता को 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू का नाम देकर देशवासियों से सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक अपने घर पर रहने की अपील की है एवं कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे,छींकते व खास्ते समय अपने मुंह को टिसू या रुमाल से ढकने,अपने हाथ बार-बार धोएं, खांसने के लिए कोहनी का इस्तेमाल करें,चेहरे को एकदम न छूएं,आपस में एक दूसरे से तीन फीट की दूरी पर खड़े हो, और आप ज्यादा से ज्यादा समय तक घर पर रहें ,सतर्कता से ही कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।वहीं अनूपपुर जिले के कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने भी जिले में सुरक्षा की दृष्टि से धारा 144 लगाते हुए संबंधित विभागों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए कई निर्देश जारी किए गए हैं जैसे अन्य राज्यो से आने वाले व्यक्तियों की रोकथाम करने के लिए वाहनों की सघन चेकिंग एवं मध्य प्रदेश बार्डर की सीमा छत्तीसगढ़ से जिले ने आने वाली बसों पर पाबंदी लगाने के लिए परिवहन विभाग अनूपपुर को भी पत्र जारी किया गया।
कोरोना वायरस को लेकर गंभीर नपा- सीएमओ पसान
कोरोना वायरस को लेकर नगर पालिका परिषद पसान के मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामसेवक हलवाई ने बताया कि नपा पसान के सभी वार्डो में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए कूड़े कचड़े खुले पर पड़े कचड़े को तत्काल उठाया जाए कीट नाशक दवाइयां का छिड़काव लगातार किया जा रहा है। नपा कर्मचारियों की छुट्टी भी पूर्णता निरस्त कर दी गई है जनता को जागरूक करने के लिए लगातार वाहनों के माध्यम से नगर भ्रमण कर 22 मार्च 2020 को घर से न निकलने एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई एडवायजरी का पालन करने की अपील की है सुरक्षा की दृष्टि से हर एक व्यक्ति को हाथ मिलाने से बचे,मस्क पहने जिन्हें सर्दी खासी व छींक आए उससे दूरी बना कर खड़े हो,भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे और नपा पसान द्वारा सेंटिनईजर एवं मस्क का वितरण किया गया है अभी मस्क और सेंटीनईजर की किल्लत के कारण सभी वार्डो में वितरण नहीं हो पाया है जल्द ही शासन के आदेश पर वितरण किया जाएगा।
नपा अध्यक्ष कोतमा ने अस्पताल का किया दौरा -
नपा अध्यक्ष कोतमा मोहिनी धर्मेन्द्र वर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुऐ लगातार नगर पालिका के सभी वार्डो में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव जारी है, साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है कोतमा नगर में हमेशा की तरह प्रत्येक रविवार के दिन लगने वाली साप्ताहिक बाजार अत्यधिक भीड़ भाड़ जुटने व होने की वजह से बाजार ना लगाने का निर्णय कोतमा एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जनहित पर लिए जा रहे हैं कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मेरे द्वारा कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा निरीक्षण किया गया है वहीं डाक्टरों से उपरोक्त संबंध पर चर्चा की गई आम जनता से मेरी यही अपील है भीड़-भाड़ जगह पर ना जाए बाहरी आदमी यदि कोई नगर में आता है तत्काल प्रशासन को उसकी जानकारी दें, सतर्कता ही जीवन का मूल मंत्र है, जिन्हें सर्दी जुखाम खांसी लगातार आती है मास्क लगाकर ही बाहर निकले ,हाथों की सफाई करते समय विशेष ध्यान दे कम से कम 10 सेकंड तक हाथों को अच्छी तरह से धोए ,उन्होंने कहा कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज नहीं पाए गए और शासन प्रशासन के आदेशों निर्देशों का पालन करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।
शासन प्रशासन के आदेशों निर्देशों का करे पालन - अशोक त्रिपाठी(वरिष्ठ काग्रेंसी नेता,भालूमाडा़)
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिविल कॉन्टेक्टर अशोक त्रिपाठी निवासी भालूमाडा़ ने अपील करते हुए कहा कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन कर सतर्कता ही बढ़ते कोराना वायरस के बढ़ते संक्रमण से रोका जा सकता है जिले के प्रत्येक नागरिक को कोरोना वायरस बचाओ हेतु बचाव हेतु भीड़-भाड़ जिन जगहों पर हो वहां पर जाने से बचे हाथों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें और साथ ही साथ घरों पर भी, जिन व्यक्तियों को सर्दी जुकाम खांसी लगातार आ रही है मस्क सेंटिनईजर का उपयोग करें और डॉक्टरों से चेकअप कराएं, नगर में यदि कोई यदि दूसरे प्रदेश का व्यक्ति आकर रुकता उठाता है और कोरोना वायरस के संदिग्ध की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को देना ,हम सबका दायित्व है ।
कहना है -
अभी तक तो कोरोना वायरस का कोई भी पोजीटिव केस सामने नहीं आया है सूचना मिलते ही संदिग्धों की जांच लगातार कराई जा रही है जन जागरूकता व सतर्कता से निपटने के लिए टीम का गठन भी किया गया है।
के.एल. दीवान
खंड चिकत्सा अधिकारी,कोतमा