⚡ ब्रेकिंग News

हत्या के आरोपी को 24 घंटे में कोतमा पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतमा- निगवानी अस्पताल के पास निवास कर रही महिला के शव को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, रेप में असफल होने पर आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी। कोतमा पुलिस नेवरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर हत्या के मामले में 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


 
थाना क्षेत्र के निगवानी गांव में मृतक के घर के लाइट बनाने आए युवक ने बलात्कार कर जघन्य तरीके से हत्या को दिया था अंजाम। पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में जुट गई जिसके फलस्वरूप आरोपी दीपक कोल को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ किया तो आरोपी ने अपना गुनाह हत्या और बलात्कार करना कबूल कर लिया। पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार की रात आरोपी मृतक के घर के बिगड़े लाइट को बनाने गया था। जहां पर महिला को घर में अकेले पाकर घर के कमरे में घुसकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर 50 वर्षीय महिला की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। इसे लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। और अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 67/21 धारा 302 पंजीबद्ध कर विवेचना में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करते हुए हत्या के मामले का खुलासा कर दिए।

जानकारी के अनुसार निगवानी ग्राम का निवासी आरोपी दीपक कोल पिता आनंदराम कोल उम्र 29 वर्ष मृतक महिला के घर के समीप ही घर बना कर रहता था। मृतक महिला अपने घर में अकेले रहती थी मृतक के पति किसी अन्य राज्य मैं काम करते हैं वही मृतक के लड़के बहू गांव बस्ती के घर में रहते हैं। 50 वर्षीय मृतक निगवानी अस्पताल के समीप अपने घर पर अकेले रहती थी जिसके घर का लाइट बिगड़ गया था। बिगड़े लाइट की जानकारी आरोपी को दी तो आरोपी लाइट बनाने चला आया महिला के घर पहुंच कर लाइट सुधार किया वही घर में अकेली महिला को पाकर नशे में धुत आरोपी का नियत बदल गया और मृतक से जोर जबरदस्ती करने लगा जिसका विरोध मृतक द्वारा किया गया तो आरोपी गला दबाकर मृतक के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए धारा 302 ,376 कायम कर आरोपी को न्यायालय में पेश किए जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

इस पूरे घटना के खुलासा इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका-

जिसमें उप निरीक्षक एसएल मरावी,एसआई रामेश्वर बैस अरकक्षक भानु प्रताप सिंह, कृपाल सिंह, संजय द्विवेदी सहित पुलिसकर्मी ने 24 घंटे में बलात्कारी हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचाया।


Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...