⚡ ब्रेकिंग News

अनिल बिल्डिकान बना रहा घटिया सड़क,विधायक ने उठाया विधानसभा में सवाल

कोतमा- कोतमा नगर में करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली सड़क पर जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और लोकधन की बर्बादी कर शाशन को चूना लगाया जा रहा है अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा को इस सड़क के निर्माण के सम्बंध में तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेकर कुछ हद तक ठीक काम करने के लिए निर्देशित करना चाहिए । जंगल डिपो से शुक्ला ढावा तक बनने वाली फोरलेन सड़क में ठेकेदार द्वारा जमकर अनियमितिता की जा रही है और गुणवत्ता विहीन काम धड़ल्ले से करवाया जा रहा है जिसे देखकर भी जिम्मेदार लोग अनदेखा कर रहे हैं जिस पर जिला कलेक्टर को स्वतः संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिए । हालात इतने बदतर है कि ठेकेदार द्वारा पुराने सड़क पर महज डामर पोतकर नई पीढ़ी को नई तकनीकों का ज्ञान देने का काम किया जा रहा है और पीडब्ल्यूडी विभाग के लोग आंख बंद कर इसका समर्थन करते नजर आते हैं । विदित हो कि नेशनल हाईवे क्रमांक 43 में कोतमा नगर के प्रवेश द्वार के पास जंगल डिपो से मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित शुक्ला ढावा तक 09 करोड़ रुपये लागत से साढ़े सात किलोमीटर तक फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान किया गया है जिसके निर्माण में निर्धारित प्राक्कलन का जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है । बताया जाता है कि साढ़े सात किलोमीटर फोर लेन सड़क मार्ग के निर्माण का ठेका कथित तौर पर अनिल विल्डकॉन कम्पनी को दिया गया है जो राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर सरकारी धन की बर्बादी करने में लगा है लिहाजा जिला कलेक्टर को समग्र प्रकरण की तकनीकी विशेषज्ञ की टीम से जांच करा कर कार्यवाही करनी चाहिए । प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिनों पूर्व मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने कोतमा के जंगल डिपो से शुक्ला ढावा तक 09 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले फोरलेन सड़क मार्ग के काम का भूमि पूजन कर गुणवत्ता युक्त कार्य करने का भरोसा दिलाया था और इस सड़क के बन जाने के बाद कोतमा नगर के सौंदर्य में चार चांद लग जाने का सपना दिखाया था । मगर शिलान्यासः कार्यक्रम के बाद अपने कार्य मे बिसाहूलाल व्यस्त हो गए वही ठेकेदार घटिया निर्माण में मस्त हो गए। सड़क के गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर विधायक सुनील सराफ ने विधानसभा में क्वेचन उठाये हैं। व गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। निर्माण की शुरुवात में किसी को भी नहीं पता था कि यह चार चांद चन्द ठेकेदारों के रसूख पर लगना है और तथाकथित ठेकेदार इस सड़क के निर्माण को अपनी सेहत सुधारने का जरिया बना लेंगे इसलिए करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले सड़क पर नियमों व निर्धारित प्राक्कलन की सरेआम धज्जियां उड़ाते देखे जा सकते हैं । उल्लेखनीय है कि सड़क निर्माण में अनियमितिता करने के लिए ठेकेदार द्वारा नायब तरीका ईजाद किया गया है जिसमें एक ओर जंगल डिपो से सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर मिट्टी के ऊपर बिना समतल किये और बिना पानी डाले काम करने का शिलशिला जारी है तो नगर के बाहर पुरानी सड़क के ऊपर डामर चुपड़कर सरकारी धन को अपने सुविधानुसार खर्च किया जा रहा है जबकि जानकारों का कहना कि पुराने सड़क के ऊपर महज डामर पोतकर सड़क बन जाने की घोषणा कर देने से केवल सरकारी धन की बर्बादी होनी है और इसका कोई लाभ मिलता नहीं दिखता है । बताया जाता है कि सड़क के ऊपर कम से कम एक या डेढ़ इंच का लेयर चढ़ाया जाना चाहिए ताकि सड़क की गुणवत्ता तो ठीक रहे ही सड़क समतल व बराबर भी रहे लेकिन इन तमाम बातों से ठेकेदार को कोई लेना देना नहीं है और जमकर अनियमितिता इस सड़क निर्माण के काम में किया जा रहा है । कोतमा नगर में कुछ वर्ष पहले मॉडल रोड के निर्माण के नाम पर जो नंगा नाच किया गया और प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही करने की जरूरत नहीं समझी गई थी इसी बात से उत्साहित अनिल विल्डकॉन कम्पनी द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण में जमकर अनियमितिता की जा रही है कहने को तो पीडब्ल्यूडी विभाग के निगरानी में सड़क मार्ग का निर्माण किया जाना है लेकिन वास्तविकता इससे कोसों दूर है और तथाकथित ठेकेदार के निगरानी में ही गुणवत्ता विहीन काम करवाया जा रहा है । नियमों की यदि बात किया जाये तो सड़क निर्माण के सम्बंध में ठेकेदार को बोर्ड लगाकर जानकारी देनी चाहिए ताकि लोगों को इस सड़क के स्वरूप व लागत की जानकारी प्राप्त हो सके और लोगों को इस बात की भी जानकारी हो कि कहां से कहाँ तक सड़क चौड़ीकरण किया जाना है और कहाँ से कहां तक डिवाइडर बनाया जाना है तथा कहां से कहां तक पुराने सड़क पर केवल डामर पोतकर सड़क बनाया जाना है लेकिन ठेकेदार ने ऐसा करना मुनासिब नहीं माना और अपने सुविधाओं के मद्देनजर काम करने पर आमादा है लिहाजा जिला प्रशासन को एक तकनीकी टीम गठित कर जांच कराकर कार्यवाही करनी चाहिए । जिला कलेक्टर अनूपपुर चन्द्र मोहन ठाकुर एक ईमानदार व संवेदनशील अधिकारी माने जाते हैं इसलिए उनसे लोगों ने अपेक्षा व्यक्त किया है कि वे स्वयं रुचि लेकर कोतमा नगर के सौंदर्यीकरण के नाम पर 09 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली साढ़े सात किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण में किये जा रहे अनियमितिता की उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्यवाही करें ।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...