⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस कप्तान की उपस्थिति पर प्रारम्भ हुआ क्वार्टर फाइनल मुकाबला

पुलिस कप्तान ने किया खिलाड़ियों से परिचय,कप्तान के साथ उप कप्तान, अनुविभागीय अधिकारी रहे उपस्थित। 

कोतमा- कोतमा नगर में लहसुई कैम्प में गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में चल रहे स्व, राजेश सोनी की स्मृति में नगर पालिका प्रीमियर लीग vll टेनिश बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का 6 फरवरी से 13 फरवरी तक 7 दिवसीय टेनिश बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ हो चुका है। आज दिनांक 10 फरवरी को टूर्नामेंट के पांचवे दिवस जिले के पुलिस कप्तान मांगीलाल सोलंकी, व अतिरिक्त कप्तान अभिषेक राजन, कोतमा अनुविभागीय अधिकारी शिवेंद्र सिंह बघेल,का गुरु द्रोणाचार्य खेल परिसर कोतमा में मुख्य अतिथि के रूप में आगमन हुआ। जिनका स्वागत नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र वर्मा,हनुमान गर्ग,रोशन वॉरशी, ने किया। कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष मोहिनी वर्मा ने कोतमा एन पी एल में पधारे हुए मुख्य अतिथि पुलिस कप्तान का मंच पर स्वागत किये। आयोजक समिति द्वारा आज के प्रथम सीनियर मैच के खिलाड़ियों से पुलिस कप्तान मांगीलाल सोलंकी अतिरिक्त पुलिस कप्तान अभिषेक राजन, कोतमा एस डी ओ पी शिवेंद्र सिंह बघेल का आज के क्वार्टर फाइनल मुकाबले की टीम से परिचय करवाये। खिलाड़ियों से परिचय उपरांत पुलिस कप्तान मांगीलाल सोलंकी ने खेल आयोजन की औपचारिकता निभाते हुए टूर्नामेंट में बैटिंग किये वही उप कप्तान अभिषेक राजन ने बॉलिंग किये। वही अतिरिक्त पुलिस कप्तान अभिषेक राजन ने भी अपने खेल प्रतिभा का जौहर दिखाए व मैच की शुरुवात करने की घोषणा किये। स्वागत की परंपरा को निभाते हुए अध्यक्ष मोहिनी वर्मा ने टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पुलिस कप्तान को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किये वही उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने बैच लगाकर पुलिस कप्तान,अभिषेक राजन,शिवेंद्र सिंह बघेल का स्वागत किये। अतिथि के रूप में पधारे हुए कप्तान का सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र वर्मा ने भी स्वागत किये। व स्मृति चिन्ह भेंट किये।

आज पंचम दिवस से क्वार्टर फाइनल का मुकाबला प्रारम्भ हो गया है। आज का पहला मैच वार्ड नम्बर 12 और वार्ड नम्बर 15 के बीच खेला गया। जिसमें वार्ड नम्बर 12 ने जीत हासिल की। वहीं दूसरा मैच वार्ड नम्बर 8 और वार्ड नम्बर 4 के बीच खेला गया। 

आज के पंचम दिवस टूर्नामेंट में कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी वर्मा, मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस कप्तान,मांगीलाल सोलंकी,अभिषेक राजन,शिवेंद्र सिंह बघेल,उपस्थित रहे विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दिलीप जैसवाल,श्रीमती नीलम जैन,सचिन जैन,पुष्पेंद्र जैन,दीपक शर्मा,मुनेश्वर पांडे, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र वर्मा उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, उर्मिला गर्ग,शिवकुमार मिश्रा,उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों सहित अजय तोमर, सुनील वर्मा,अभिषेक सराफ,गागी नारवानी,रज्जन शुक्ला,पारस मिश्रा,नन्हू गुप्ता, दिप्पू सोनी के साथ परिषद के पूरे पार्षद,परिषद की टीम सैकड़ों दर्शकों के साथ मीडिया उपस्थित रही।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...