कोतमा- 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों को आज 2 वर्ष हो चुके हैं और हमारे 40 वीर जवान पुलवामा की घटना में शहीद हुए थे। इन वीर शहीदों की शहादत को याद करते हुए युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष अनूपपुर गुड्डू चौहान के तत्वाधान में अनूपपुर जिले के विभिन्न नगरों में कैंडल मार्च निकालकर नगर के मुख्य स्थल कोतमा गांधी चौक, राजनगर में भगतसिंह चौक, अनूपपुर में पसान, मजदूर चौक, एवं पुष्पराजगढ में वेंकटनगर चौक तथा जिले के अनेकों चौक चौराहे पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने कहा कि आज ही के दिन हमारे 40 वीर सपूतों ने देश की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछार कर दिए थे, आज पूरे 2 वर्ष बीत चुके हैं, परंतु आज दिनांक तक उच्चस्तरीय कार्यवाही कर पुलवामा हमले की जांच नही की गई। हम सभी वीर शहीदों को नमन करते हैं और पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हैं, जिससे मां भारती के उन सभी जांबाज शहीदों व उनके परिजनों को न्याय मिल सके,जिन्होंने राष्ट्रधर्म की रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। हे भारत के अमर सपूतों आपने खून-पसीने से इस देश को सींचा है, इसलिए ये देश आपका आभारी है और सम्पूर्ण भारतवर्ष नम आंखों से आज आपको श्रद्धांजलि अर्पित करता है। देश की एकता और अखंडता को समर्पित आपके अद्वितीय साहस और शौर्य को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान, के साथ NSUI प्रदेश महासचिव रफी अहमद, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनूपपुर राघवेंद्र पटेल, पुष्पराजगढ़ आशुतोष मार्को, कोतमा विकास यादव,मानवेन्द्र मिश्रा,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कोतमा नदीम अली अशरफी, मंडलम अध्यक्ष शिवम सराफ,बिलाल हुसैन, मयंक राज जैन, सनिल जैन, आशु ताम्रकार, समीर पयासी,आकाश सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों को युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
सच से सामना
0