⚡ ब्रेकिंग News

अवैध रेत खदान से रेत का परिवहन करते चालक की मौत

कोतमा - भालूमाड़ा थानांतर्गत केवई नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार ने आज एक जान ले ली। घटना के सम्बंध में थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार वाहन चालक भागीरथी गोंड पिता बाबूलाल गोंड उम्र 30 साल निवासी ग्राम ऊरा वाहन मालिक अजय कुमार चतुर्वेदी पिता छोटेलाल चतुर्वेदी उम्र 34 साल निवासी ग्राम मझौली का रेत ढुलाई करने वाहन लेकर भालूमाड़ा खदान रेत ढुलाई के लिए गया था।जहां से अवैध रेत लोडकर ट्राली को ले जाते समय इंजन और ट्राली के बीच का कपलर टूट गया। जिससे लोड ट्राली के पीछे ख़सकने के कारण झटके से इंजन बैक मार दिया और पलट गया।अचानक हुई घटना ने वाहन चालक को सम्हलने का मौका तक नही मिला और ट्रेक्टर चालक भागीरथी गोंड पिता बाबूलाल गोंड की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर भालूमाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची है,बॉडी अभी भी ट्रेक्टर के नीचे दबी हुई पड़ी है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...