⚡ ब्रेकिंग News

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में,कांग्रेसियों ने महामहिम के नाम सौंपा ज्ञापन

पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस के बढ़ते दामों एवं कृषि काले कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

कोतमा - केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज एक ओर किसान कृषि बिल के विरोध में सड़कों पर महीनों से धरने पर बैठे हैं,वही दिनों दिन बढ़ती महंगाई का बोझ आम जनता पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है।18 फरवरी 2021 को कोतमा विधायक सुनील सराफ के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,कोतमा अध्यक्ष मनोज सोनी,कुंवर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष,बिजुरी एवं हरिशंकर दुबे,ब्लॉक अध्यक्ष राजनगर ने महामहिम राष्ट्रपति,भारत सरकार,नई दिल्ली के नाम अनुविभागीय दंडा अधिकारी,कोतमा को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि देश के करोड़ों अन्नदाता किसान के हित मे 03 नए कानून को वापस एवं देश की करोड़ों जनता के हित मे पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दमो में लगातार वृद्धि पर रोक लगाकर आए दिन हो रही दामो में वृद्धि को कम कर आम जनता को राहत दी जाए।केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भारत में करोड़ों अन्नदाता किसान अपने खेतों,उनके जीवन आजीविका तथा उनके वर्तमान भविष्य को बचाने के लिए विगत 2 माह से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन केंद्र की सरकार द्वारा मुट्ठी भर पूंजीपति मित्रों को किसान के खून पसीने और आंसुओं को बेचने के लिए आतुर है।केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की राजधानी और देश भर की सीमाओं पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए किसानों को मजबूर कर दिया है तीनों काले कानूनों को वापस लेकर संघर्ष अन्नदाता किसानों के आंदोलन में अब तक लगभग 200 से अधिक किसानों ने अपनी जान गवा दी है।और केंद्र की भाजपा सरकार ने इन तीनों काले कानून को वापस न लेने की ठान ली है,तथा अन्नदाता के उचित जन आंदोलन को गलत तरीके से फैलाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है तथा शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे किसानो के आंदोलन को दुष्प्रचार करके समाप्त करने की योजना बना कर हिंसा फैलाने का अनुचित कार्य किया जा रहा है।
पेट्रोल,डीजल, रसोई गैस के दामों में वृद्धि,आम जनता के जेब पर डाका - कांग्रेस

देश की आम जनता की जरूरत मंद वस्तुएं पेट्रोल,डीजल एवं रसोई गैस जो कि आज के युग में जीवन का अभिन्न अंग हो गया है,साथ ही डीजल एवं पेट्रोल के दामों के बढ़ने से रोजमर्रा की सामग्री जैसे किराना,गल्ला फल,सब्जी, दूध एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों के दाम बढ़ने से देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। पूर्व में कांग्रेसी नीति की यूपीए सरकार के शासनकाल में अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम अत्यधिक होने के बावजूद भी कांग्रेस द्वारा देश हित में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के मूल्य पर अंकुश लगाकर रखा जाता था जिससे महंगाई नियंत्रित रहती थी। किंतु पिछले 7 वर्षों में अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद भी केंद्र सरकार की गलत नीति एवं पेट्रोलियम कंपनियों को फायदा पहुंचाने एवं अत्यधिक टैक्स वसूली के कारण आज देश में पेट्रोल,डीजल एवं रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे देश की पूरी आबादी प्रभावित हो रही है, खासकर की गरीब किसान,मध्यम वर्ग एवं कर्मचारी वर्ग विशेष तौर से प्रभावित हो रहा है।
किसानों के ऊपर लादे गए काले कानून वापस न लेने पर होगा उग्र आंदोलन - कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए बताया कि किसानों के तीनों काले कानून केंद्र सरकार वापस नहीं लेती है तो अन्नदाता किसानों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने सदन से लेकर सड़क तक हमेशा लड़ी है और आगे भी लड़ाई जारी रहेगी बढ़ती महंगाई और किसान पर थोपे गए काले कानून को लेकर 18 फरवरी 2021 को कोतमा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक सुनील सलाह जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतमा बिजली राजनगर द्वारा किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली पदयात्रा आमसभा कर के महामहिम राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए तीनों काले कानून को तत्काल वापस लेकर किसानों को राहत पहुंचाई जाए और देश में पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में नियंत्रण किया जाए।
के. जी.डेवलेपर्स कंपनी,भोपाल जिले में कर रही अवैध उत्खनन -

कोतमा विधायक सुनील सराफ के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,कोतमा,बिजुरी एवं राजनगर के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोनी,कुंवर सिंह एवं हरिशंकर दुबे ने मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल,राज भवन,भोपाल के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय कोतमा को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि अनूपपुर जिला अंतर्गत आदिवासी किसान एवं गरीब जनता निवास करती है जिले की जनता को प्रधानमंत्री आवास कूप निर्माण एवं प्राइवेट मकान निर्माण हेतु रेत की आवश्यकता होती है।वर्तमान समय में पूरे जिले की 22 रेत खदानों का ठेका एक ही कंपनी के. जी. डेवलपर्स भोपाल द्वारा लिया गया है,जिसके द्वारा नियम विरुद्ध 3-4 खदानों की औपचारिकता को पूर्ण कर संचालित किया जा रहा है शेष अन्य खदानों में पर्यावरण स्वीकृति न लेकर अवैध रूप से अपने गुंडों जो कि बंदूक की नोक पर पूरे जिले के नदी,नालों में अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं। साथ ही वैध परिवहन पास भी न काटकर 1000 से 1500 रुपए प्रति ट्रैक्टर अवैध वसूली कर रहे हैं। जिससे कम कीमत पर बनने वाले प्रधानमंत्री आवास बना पाना हितग्राही के लिए मुश्किल हो रहा है। जों रेत मार्च के पूर्व 800 से 1000 रुपए में मिल रही थी वर्तमान में 3000 रुपए में बिक रही है जिससे जिले की गरीब जनता परेशान है। साथ ही ठेकेदार के गुंडों के साथ ग्रामीणों की कई बार झड़प हो चुकी है जो इस जिले की शांति व्यवस्था के लिए उपयुक्त नहीं है।महामहिम राज्यपाल महोदय से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अनुरोध किया है कि के जी डेवलपर्स भोपाल को जिले की समस्त स्वीकृत खदानों की सभी आवश्यक अनुमति लेने हेतु निर्देशित करते हुए रेत के दाम न्यूनतम निर्धारित करने हेतु जिला प्रशासन को आदेशित किया जाए।
मजदूर चौक,भालूमाड़ा एवं ह्रदय स्थल गांधी चौक कोतमा में कांग्रेस की आमसभा -

कांग्रेस पार्टी द्वारा आज केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं रसोई गैस,डीजल, पेट्रोल में हो रही लगातार वृद्धि एवं के.जी.डेवलपर्स,भोपाल रेत ठेकेदार के अवैध उत्खनन को लेकर भालूमाड़ा मजदूर चौक एवं कोतमा गांधी चौक पर कांग्रेस ने आम सभा आयोजित कर जमकर केंद्र सरकार की नीतियों को आम जनता से रूबरू करते हुए।किसान आंदोलन के पक्ष में आज ट्रैक्टर रैली निकाली गई,भालूमाड़ा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक त्रिपाठी,भालूमाड़ा के नेतृत्व में जन सभा कर ट्रैक्टर रैली निकाली गई।वही कोतमा में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोनी के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई जिसमें कोतमा विधायक सुनील सराफ,मनेंद्रगढ़ विधायक,कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल,विश्वनाथ सिंह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव गीता सिंह,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान,करतार सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जैतहरी, साबिर हुसैन प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंजू मिश्रा,महिला सेवा दल कांग्रेस जिला अध्यक्ष संध्या वर्मा,मनोज सराफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता,बद्री ताम्रकार,मनोज सोनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनूपपुर एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंडलम बदरा जमुना रूपेश उर्फ गुड्डू मिश्रा,राजेश सोनी,सुरेन्द्र सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मो.अजीज वरिष्ठ कांग्रेस नेता,गंगा तिवारी, अशरफ अली,चक्रधर शर्मा,नरेंद्र,नीलेश मिश्रा,आरजू सिंह,फारुख बेग,टोनू सिंह, सहित हजारों वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस नेता ट्रैक्टर रैली में रहे उपस्थित।

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...