वार्ड नम्बर 12 और वार्ड नम्बर 8 ने जीता सेमी फाइनल मुकाबला
अनुविभागीय अधिकारी ऋषि सिंघई के मुख्य आतिथ्य में हुआ खेल प्रदर्शन
सेमी फाइनल का पहला मैच वार्ड नम्बर 12 और 13 के बीच हुआ जिसमे 12 नम्बर ने जीत हासिल किए
दूसरा मैच वार्ड नम्बर 8 और 14 के बीच हुआ।जिसमे वार्ड नम्बर 8 ने जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची।
आज वार्ड नं 12 और वार्ड नं 08 के बीच होगा फाइनल मुकाबला
कोतमा- गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में स्व, राजेश सोनी की स्मृति में नगर पालिका प्रीमियर लीग vll टेनिश बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का 6 फरवरी से 13 फरवरी तक 7 दिवसीय टेनिश बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज सेमी फाइनल का भव्य शुभारम्भ मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी ऋषि सिंघई व वरिस्ठ नेता रामनरेश गर्ग के मुख्य आतिथ्य में प्रारम्भ हुआ। आज सेमी फाइनल का पहला मैच वार्ड नम्बर 12 और वार्ड नम्बर 13 के बीच हुआ।
आज छठवें दिवस का सेमी फाइनल सीनियर टीम का पहला मैच वार्ड नम्बर 12 और वार्ड नम्बर 13 के बीच खेला गया। जिसमें वार्ड नम्बर 12 ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किये।वार्ड नम्बर 12 के आमन्त्रित खिलाड़ी बिजुवा,मकबूल खान का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला 12 ओव्हर की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकशान पर 132 रन बनाकर वार्ड नम्बर 13 की टीम को जीत के लिए 133 रन का लक्ष्य दिए।
वार्ड नम्बर 13 के ओपनर बैट्समैन विधायक ने शानदार पारी की शुरुवात किये। वार्ड नम्बर 13 के लिए जहां विधायक, अभिजीत पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी टिकी थी। वही वार्ड नम्बर की जवाबदारी बिजुआ व मकबूल पर टिकी हुई थी। दोनों टीमों के आमन्त्रित खिलाड़ियों के प्रदर्शन से दर्शको में रोमांच लगातार बढ़ रहा था। वार्ड नम्बर जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 ओव्हर में 88 रन बनाकर 133 रन के लक्ष्य को लक्ष्य का पीछा करते नजर आए। अंतिम के 12 गेंदों पर 34 रनों की दरकार रही। वहीं अंतिम ओव्हर दौर में लक्ष्य का पीछा करती हुई वार्ड नम्बर 13 का प्रदर्शन 12 ओव्हर में 110 रन बनाकर आल आउट हो गयी। और वार्ड नम्बर 12 ने 23 रन से जीत दर्ज कर फाइनल मुकाबले में पहुंची।
सेमी फाइनल का दूसरा मुकाबला वार्ड नम्बर 8 और वार्ड नम्बर 14 के बीच खेला गया। 10 वें ओव्हर की समाप्ति पर 83 रन पर टिकी वार्ड नम्बर 14 रनों के ग्राफ बढाने खेल परिसर में जूझती नजर आ रही थी। वार्ड नम्बर 8 के मेहमान गेंदबाज अंकुर सिंह के गेंदबाजी के आगे वार्ड नम्बर 14 के विकेट धड़ाधड़ गिरते नजर आए। और 12 ओव्हर की समाप्ति पर 8 विकेटों के नुकशान पर मात्र 96 रनों में वार्ड नम्बर 14 सिमटकर रह गयी।
सेमी फाइनल के दूसरे मैच की दूसरी पारी में उतरे सलामी बल्लेबाज अंकुर सिंह, चुनमुन सिंह ने शानदार पारी की शुरुवात किये। वार्ड नम्बर 8 ने महज 8 ओव्हर में महज दो विकेट के पतन के साथ ही 89 रन बना लिए थे।
अंतिम ओव्हर के शानदार प्रदर्शन में खेल प्रदर्शन दिखाते हुए वार्ड नम्बर 8 ने 12 ओव्हर में 2 विकेट के नुकशान में टूर्नामेंट का सेमी फाइनल का मुकाबला जीत लिए।
आमन्त्रित खिलाड़ी बिजुआ,मकबूल,अंकुल सिंह,अमित विधायक,आशीष गौतम के साथ क्षेत्रीय प्रतिभाओं का शानदार खेल प्रदर्शन देखने को मिला।
एन पी एल टूर्नामेंट में कमेंटेटर, एम्पायर, स्कोरर ने निभाई अहम भूमिका
एन पी एल vll टूर्नामेंट में एम्पायर की भूमिका में राजेश राव,समीर चक्रवर्ती, मनोज तिवारी,नरेंद्र सिंह, बालकिशन पटेल, पपिन्दर सिंह, अभिषेक द्विवेदी, अवनीश पांडेय, साथ ही अपनी बुलंद आवाज से दर्शकों तक पल पल की अपडेट देते हुए कमेंटेटर, राजकमल तिवारी,मो,आरिफ मो, तनवीर, स्कोरर,फरीद वारसी,अरुण सोनी, राबर्ट, उमेश सेन, फोटो व वीडियो ग्राफी प्रो इमेज तुला व साउंड सर्विस ताज साउंड अपनी प्रतिभा से कार्यक्रम में अहम भूमिका निभा रहे।
आज के सेमी फ़ाइनल मुकाबले में टूर्नामेंट की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी वर्मा ने की वही मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी ऋषि सिंघई,बिजुरी थाना प्रभारी सुमित कौशिक,विशिष्ठ अतिथि रामनरेश गर्ग,सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र वर्मा,नपा कोतमा उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा,राजकमल तिवारी,दीपक यादव,मनीष उर्फ नानू गोयनका, राजू गुप्ता, विद्युत मण्डल जेई सुशील कुमार यादव,उर्मिला गर्ग,शिवकुमार मिश्रा,अजय तोमर,पुष्पेंद्र जैन(मंडल अध्यक्ष कोतमा,भाजपा),मनमोहन ताम्रकार,सुनील वर्मा,अभिषेक सराफ(पिंकू),गागी नारवानी,रज्जन शुक्ला,पारस मिश्रा,नन्हू गुप्ता,आशुतोष सराफ(आशु) दिप्पू सोनी के साथ परिषद के पूरे पार्षद,परिषद की टीम सैकड़ों दर्शकों के साथ पुलिस प्रशासन व मीडिया उपस्थित रही।