बिजुरी निवासी ट्रेन से लापता हुई 23 वर्षीय युवती का घोघरा लखीम खेड़ा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला शव
अनूपपुर- अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी बिजुरी निवासी ट्रेन से लापता हुई 23 वर्षीय युवती का गोधरा के पास लखीम खेड़ा रेलवे ट्रैक पर मिला शव अहमदाबाद से अपनी बड़ी बहन से मुलाकात कर 2 मार्च 2021 को ट्रेन नंबर 0 1463 सोमनाथ एक्सप्रेस बोगी नंबर b1 सीट नंबर 33 में सवार होकर भोपाल से होते हुए बिजुरी आ रही 23 वर्षीय युद्ध सुप्रिया तिवारी पिता राम किशोर तिवारी अचानक ट्रेन से लापता हो गई थी जिसकी शिकायत परिजनों के द्वारा तमाम जगहों पर की गई थी व इस घटना में 4 मार्च 2021 को गोधरा के पास स्थित लखीम खेड़ा रेलवे स्टेशन के ताश ट्रैक पर यूवती का शव पड़ा मिला जिसकी सूचना रेलवे पुलिस के द्वारा उनके परिजनों को दी गई घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए रेलवे पुलिस ने पंचनामा तैयार कर भेजा पूरे मामले की विवेचना रेलवे पुलिस के द्वारा की जा रही है कि आखिर यह घटना कैसे घटित हुई यह गहन जांच का विषय है