⚡ ब्रेकिंग News

लोकसेवा आयोग व व्यापम सामान्य ज्ञान की निशुल्क कक्षाओं से लाभान्वित हो रहे छात्र छात्राएं

कोतमा अनुविभाग में उत्कृष्ठ विद्यालय व कॉलेज में प्रशासन के सहयोग से चल रही निशुल्क कक्षाएं

प्रशासन के सहयोग से तीन माह से संचालित निशुल्क कोचिंग क्लास में 125 बच्चे प्राप्त कर रहे शिक्षा 


कोतमा- युवा शक्ति मंच की मांग पर प्रतियोगी परीक्षाओं लोकसेवा आयोग व व्यापम की तैयारियों हेतु शिक्षण व्यवस्था व मैथ व इंग्लिश की निशुल्क कोचिंग क्लास संचालित करवाने की मांग जिला कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर से की गई थी। जिसे जिला कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर द्वारा स्वीकृत प्रदान कर हर सहयोग की बात रखी गयी थी। प्रशासन के सहयोग से प्रतियोगी परीक्षाओं व व्यापम की तैयारियों में लगे छात्र छात्राओं को शिक्षण सम्बन्धी बुक्स किताबें गॉइड शासन द्वारा मुहैया कराई जा रही हैं। इन कोचिंग कक्षाओं में समय समय पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छात्र छात्राओं को कोचिंग भी दी जाती है। जिला कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर के निर्देशन व सहयोग पर कोतमा अनुविभाग प्रशासन ऋषि सिंघई के सहयोग से चल रही एम पी पी एस सी के निशुल्क कोचिंग से लाभान्वित हो रहे छात्र छात्राएं शिक्षक निशुल्क शिक्षण ग्रहण कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां निशुल्क कर रहे हैं। छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों हेतु शासन की मंशानुसार कक्षाएं संचालित हो रही हैं।

युवा शिक्षक राजकमल तिवारी ने जानकारी देते हुए बताए कि विगत तीन महीने से कोतमा मार्तंड महाविद्यालय में सुबह 7 से 11 कक्षाएं संचालित की जाती है। एवम उत्कृष्ठ विद्यालय कोतमा में शाम 4 से 7 बजे तक कक्षाएं संचालित होती हैं। जिसमे वर्तमान में 125 छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिसमे जिला कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर और कोतमा अनुविभागीय अधिकारी ऋषि सिंघई द्वारा इस कोचिंग कार्यक्रम में लोकसेवा आयोग और व्यापम की क्लासेस के साथ इंग्लिश और मैथ की कोचिंग की व्यवस्था की गयी है । जिसमे युवा शक्ति संगठन से शिक्षक के रूप में सहयोग कर रहे राहुल गुप्ता, मिथलेश शर्मा, राजेश बड़खरे,राजकमल तिवारी,आकाश सोनी, द्वारा छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारियां करवाई जा रही है। इन कक्षाओं में जिला कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर, कोतमा अनुवीभागीय अधिकारी ऋषि सिंघई डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया द्वारा भी क्लास ली जाती है व समय समय पर कक्षाओं में उपस्थित होकर छात्र छात्राओं को कोचिंग भी दी जाती है। आज रविवार को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के साप्ताहिक परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमे लोकसेवा व्यापम व गणित इंग्लिश के साथ सामान्य ज्ञान से सम्बंधित सवाल पूंछे गए थे। जिसमें 87 छात्र छात्राओं ने प्रतियोगी कोचिंग की परीक्षाओं में शामिल हुए। परीक्षा के बाद शाम 5 बजे डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया द्वारा छात्र छात्राओं को बुक वितरण किये गए व तैयारियों को लेकर जानकारी दी गयी।
आज आयोजित परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया द्वारा शील्ड व पुरष्कार वितरण किये गए।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...