चित्र विचित्र, राकेश तिवारी, पूजा गोल्हानी, व छत्तीसगढ़ के जस गीतों के गायकों की होगी भव्य प्रस्तुति
श्री नवदुर्गा उत्सव समिति ने तैयारियों को लेकर की बैठक
कोतमा। हिन्दू नववर्ष में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक कोतमा गोहन्द्रा रोड काली मंदिर परिसर में श्री श्री 1008 श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। जिसमे माता की आराधना पूजन हवन के साथ भव्य भक्तिमय गीत संगीत की प्रस्तुति के साथ नगर में एक भक्तिमय कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है। आयोजक समिति श्री नवदुर्गा उत्सव एकता समिति कोतमा द्वारा तैयारियों को लेकर एक बैठक कल रात 7 बजे होटल राधिका पैलेस के सभागार में आयोजित की गई। आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताए कि चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस मां शैलपुत्री के पूजन से शुरुवात होगी प्रातः 10 बजे कलश यात्रा पूरे नगर में भृमण करेगी। व समस्त देवी देवताओं के आवाहन के साथ सहस्र चंडी यज्ञ की शुरुवात होगी। कलश यात्रा में जबलपुर का अंतर्राष्टीय मशहूर श्याम बैंड अपनी प्रस्तुति देगी। नवरात्रि के द्वितीय दिवस माँ ब्रम्हचारिणी का पूजन हवन सुबह 8 से 12 व दोपहर 3 से 6 बजे तक चलेगा व रात्रि 8 बजे से सुप्रसिद्ध गायक राकेश तिवारी के भजनों की प्रस्तुति होगी। नवरात्र के तृतीय दिवस माँ चन्द्रघण्टा का पूजन हवन सुबह 8 से 12 व दोपहर 3 से 6 बजे तक चलेगा व रात्रि 8 बजे से छत्तीसगढ़ के कलाकार द्वारा जस गीतों की प्रस्तुति होगी।
नवरात्रि के चतुर्थ दिवस माँ कुष्मांडा का पूजन हवन
सुबह 8 से 12 व दोपहर 3 से 6 बजे तक चलेगा व रात्रि 8 बजे से
कोतमा के कलाकार भजन गायक ब्रजकिशोर गुप्ता द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी।
नवरात्रि के पंचम दिवस माँ स्कंदमाता का पूजन हवन
सुबह 8 से 12 व दोपहर 3 से 6 बजे तक चलेगा व रात्रि 8 बजे से
प्रसिद्ध गायिका पूजा गोलानी (भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा) के भजनों की प्रस्तुति होगी।
नवरात्रि के षष्टम दिवस मां कात्यायिनी का पूजन हवन सुबह 8 से 12 व दोपहर 3 से 6 बजे तक चलेगा व रात्रि 8 बजे से माताओं बहनों द्वारा गरबा की प्रस्तुति होगी।
नवरात्र के सप्तम दिवस माँ कालरात्रि का पूजन हवन सुबह 8 से 12 व दोपहर 3 से 6 बजे तक चलेगा व रात्रि 8 बजे से माताओं बहनों द्वारा गरबा कार्यक्रम सम्पन्न होगा। नवरात्र की महाष्टमी को माँ महागौरी का पूजन हवन सुबह 8 से 12 व दोपहर 3 से 6 बजे तक चलेगा व रात्रि 8 बजे से व्रन्दावन धाम के सुप्रसिद्ध भजन गायक चित्र विचित्र के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति होगी। नवरात्रि के नवम दिवस पूर्णाहुति व महाप्रसाद का वितरण होगा। इस तरह चैत्र नवरात्रि का 9 सहस्र चंडी महायज्ञ व दिवसीय सांस्क़ृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। आयोजक समिति द्वारा सम्पर्क सूत्र के लिए समिति के पदाधिकारियों का सम्पर्क नम्बर दिया गया है। आशुतोष 9425839639,संजय 7000581900,राजेन्द्र 9893903712, धर्मेंद्र 7000263651,राकेश 7974185907,संजय पांडे,9329213878,रामजी,8770070209,
आयोजक समिति श्री नवदुर्गा उत्सव समिति कोतमा ने नगर सहित पूरे क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों व माता के भक्तों से
सपरिवार ईष्ट मित्रों सहित अवश्य पधारने और इस महायज्ञ के साक्षी बनकर जगतजननी माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया है