⚡ ब्रेकिंग News

शासकीय महाविद्यालय कोतमा में आयोजित हुआ हीमोग्लोबिन जांच शिविर

कोतमा-शासकीय महाविद्यालय कोतमा में आज दिनांक 9 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कोशिश सेवा समिति एवं जीसस हितकारिणी समित के संयुक्त तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा के सहयोग से हिमोग्लोबिन जांच का कार्यक्रम आयोजित कराया गया कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका कोतमा की अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी वर्मा, महिला बाल विकास विभाग श्रीमती अमर्सिया, कोतमा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ दीवान, डॉ संगीता प्रजापति, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो बी लकड़ा एवं डॉ प्रज्वला सिंह प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। सभी वक्ताओं के द्वारा महिलाओं के अधिकार स्वास्थ्य के प्रति देखभाल एवं जागरूकता विषय पर महाविद्यालय के छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।इस अवसर पर सभी वक्ताओं के द्वारा विभिन्न विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला गया ।सभी छात्राओं ने धैर्य पूर्वक सुना तथा सभी वक्ताओं की बात को आत्मसात करने का निर्णय लिया ।महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर इस परीक्षण में अपनी सहभागिता दी महाविद्यालय के स्टाफ ने भी अपना रक्त परीक्षण कराकर हीमोग्लोबिन की जांच लगभग 100 लोगो ने कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सभी का रक्त परीक्षण किया तथा जिनको भी दवाइयों की आवश्यकता थी उन्हें निशुल्क दवाई उपलब्ध कराई ।इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार की सुश्री आकांक्षा पांडे पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ राजेश भारती क्रीड़ा अधिकारी की भूमिका सराहनीय रही ,उन्होंने छात्र छात्राओं को रक्त परीक्षण हेतु उत्साहित किया तथा उनके मन में जो भय था उस भय को समाप्त किया जीएस हितकारिणी के श्री ओंकार सिंह जी के द्वारा भी सफल बनाने में विशेष योगदान दिया गया। महाविद्यालय परिवार के समस्त अधिकारी कर्मचारी इसमें शामिल रहे अंत में डॉ विवेक पटेल के द्वारा समस्त आगंतुकों का आभार प्रेषित किया गया तथा इस प्रकार के आयोजन महाविद्यालय में छात्र हित में कराए जाने हेतु आग्रह किया।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...