⚡ ब्रेकिंग News

सेवा ही संगठन के राम अवध सिंह बने मंडल प्रभारी

अनूपपुर-भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण किए जाने पर शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सेवा ही संगठन के तहत कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है 30 मई 2021 रविवार को सेवा ही संगठन के अंतर्गत कार्यकर्मों की रूपरेखा बनाई गई है। कार्यकर्मों के क्रियान्वयन हेतु मंडलों के अंतर्गत प्रभारियों की नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम के निर्देशानुसार जिला प्रभारी रामदास पुरी ने किया है।जिसमे फुनगा मंडल का प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवध सिंह को बनाया गया है,जिसमे कोरोना संक्रमण के गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम किए जाएंगे।वही वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवध सिंह को सेवा ही संगठन का फुनगाा मंडल प्रभारी बनाए जाने पर लोगो ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...