⚡ ब्रेकिंग News

15 जून तक दुकान खोलने का नया नियम लागू,पढ़े कब कैसे खुलेगी दुकान

अनूपपुर- जिले में अनलॉक होने के बाद ये दूसरी बार दुकान खोलने का का नियम जारी किया गया हैं। आज 7 जून 2021 से 15 जून 2021 तक जिला मुख्यालय में दुकान खोलने का नया नियम जारी किया गया हैं। अनुविभागीय दंडाधिकारी कमलेश पुरी ने नगरपालिका के सभाकक्ष में व्यापारियों के साथ एक बैठक कर यह निर्णय लिया है। इस अवसर पर तहसीलदार भागीरथी लहरें, नायब तहसीलदार पंकज तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरिओम वर्मा के साथ ही शहर के व्यापारी भी उपस्थित थे। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 7 जून 2021 से 15 जून 2021 तक इस क्रम में दुकानें खोली जाएंगी-सोमवार -07/06/21 A साइड, मंगलवार 08/06/21 B साइड, बुधवार 09/06/21 A/B दोनों साइड, गुरुवार 10/06/21 B साइड, शुक्रवार 11/06/21 A साइड, शनिवार 12/06/21 B साइड, रविवार 13/06/21 जनता कर्फ्यू , सोमवार 14/06/21 B साइड, मंगलवार 15/06/21 A साइड की दुकानें खोली जाएंगी। इसके बाद क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक के बाद आगे के लिए निर्णय लिया जाएगा।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...