⚡ ब्रेकिंग News

अनलॉक के बाद कलेक्टर एसपी सहित आला अधिकारी उतरे सड़कों पर,बताया करना होगा कोरोना नियमो का पालन

अनलॉक होने के बाद कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक ने बाजार का भ्रमण कर दी समझाइश


अनूपपुर-मध्य प्रदेश मे आज से अनलाॅक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज 01 जून को कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक श्री मांगीलाल सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, एसडीओपी अनूपपुर अनुभाग सुश्री कीर्ति बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली एवं पुलिस बल के साथ अनूपपुर कस्बा का भ्रमण कर अनलाॅक की गाईड लाईन के संबंध में दुकानदारों को समझाईस दी गई तथा निर्देशित किया गया है कि वैक्सीनेशन कराने के उपरांत ही व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जायें। अनलाॅक की गाईड लाईन का पालन नही करने वाले व्यक्तियों/दुकानदारों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...