⚡ ब्रेकिंग News

पसान क्षेत्र में नगर सेवा अभियान के तहत,जनता की सुनी समस्याएं

अनूपपुर-नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में 4 जून 2021 को नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता के मार्गदर्शन में नगर सेवा अभियान के तहत नगर पालिका के इंजीनियर अविनाश मरकाम कर्मचारी योगेंद्र तिवारी,संजय त्रिपाठी,संतोष पांडे,चंद्रनाथ कोल,विकास चौहान के अलावा स्वच्छता,विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों के कर्मचारी वार्ड क्रमांक 7 का भ्रमण करते हुए जनता की समस्याओं को जानने का प्रयास किया और उसका समाधान भी किया ।प्रत्येक गली मोहल्लों में नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचकर नगर सेवा अभियान के तहत तमाम समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं वार्ड नंबर 7 में नगर पालिका अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता ने व्यक्तिगत रूप से लोगों से संपर्क करते हुए लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया और उसके समाधान के निर्देश दिए नगर पालिका की इस पहल से तमाम वादों में जो भी छोटी बड़ी समस्याएं थी उनका समाधान किया जा रहा है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...