⚡ ब्रेकिंग News

संजीव त्रिपाठी बने प्रधान आरक्षक

राजनगर-रामनगर थाना के अंतर्गत पुलिस महकमे में मंगलवार के दिन थाना रामनगर के आरक्षक संजीव त्रिपाठी का पुलिस विभाग द्वारा पदोन्नति का आदेश करते हुए प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हुई। जिस पर थाना प्रभारी रामनगर आर.के.सोनी द्वारा तथा उप निरीक्षक फूलमती अहिरवार द्वारा थाना में संजीव त्रिपाठी को लाल फीता लगाकर प्रधान आरक्षक बनने की बधाई दी।
संजीव त्रिपाठी वर्ष 2011 में अनूपपुर जिला में आरक्षक के पद पर पदस्थ हुए थे। इनके द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर,थाना बिजुरी, कोतवाली अनूपपुर, मे अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संजीव त्रिपाठी के प्रधान आरक्षक बनने पर थाना रामनगर के सभी स्टाफ ने तथा नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा तथा पत्रकारों की तरफ से वरिष्ठ पत्रकार संजय चौरसिया, विक्रम सिंह गहरवार, अमित सेनगुप्ता, उर्मिला शर्मा, पंकज कुमार शर्मा,पवन कुमार गौतम, विवेक कुमार गौतम ने बधाई दी।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...