⚡ ब्रेकिंग News

कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालो पर भालूमाड़ा पुलिस ने की कार्यवाही

कोतमा - जिले के थाना भालूमाड़ा पुलिस ने 53 लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की। एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ भालूमाड़ा पुलिस ने आज 01 जून 2021 को 53 लोगों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूल किया गया।यह कार्यवाही थाना प्रभारी भालूमाड़ा हरिशंकर शुक्ला के मार्गदर्शन में थाने के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा की गई थाना प्रभारी हरिशंकर शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया 51 लोगों के खिलाफ मास्क न पहनने पर कार्यवाही की गई और 2 लोगो के ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 5850/- रुपए की चलानी कार्यवाही करते हुए समन शुल्क वसूला गया। और लोगों को हिदायत भी दी गई कि सभी लोग शासन के दिशा निर्देशों का पालन करें और घर में सुरक्षित रहें।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...