⚡ ब्रेकिंग News

रेत का अवैध उत्खनन करते ट्रैक्टर को वन विभाग ने किया जप्त

अनूपपुर-जिले में नदी नालो से रेत का अवैध परिवहन जमकर चल रहा है राजस्व एरिया के अलावा वन विभाग क्षेत्र को भी माफिया नही छोड़ रहे है लगातार अवैध रूप से रेत का उत्खनन चालू है। ग्राम खमरिया स्थित नाले में सुबद लगभग 8 से 9 बजे के लगभग अवैध रेत का परिवहन करते सोनालिका ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है यह ट्रैक्टर महीनों से अवैध रेत के परिवहन में लगा हुआ था, सोनालिका ट्रैक्टर का नंबर एमपी 65 AA 1570 को जप्त कर सीतापुर स्थित वन विभाग के कैंप में खड़ा किया गया है।

वन विभाग के द्वारा किया गया जप्त-

ग्राम खमरिया के कक्ष क्रमांक आरएफ 395 से अवैध रेत से लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। वन मंडला अधिकारी, उप वन मंडल अधिकारी एवं वन परीक्षेत्राधिकारी के निर्देशन में परिक्षेत्र सहायक संतोष श्रीवास्तव, बीट गार्ड खमरिया वनरक्षक भाई लाल राठौर, वनरक्षक सुरेश प्रजापति, वन रक्षक नर्मदा पटेल एवं रहीस खान के द्वारा ट्रैक्टर को जप्त कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक पीओआर नंबर 4671/ 07 के तहत अपराध दर्ज कर सीतापुर स्थित वन विभाग के कैंप पर खड़ा कराया गया है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...