⚡ ब्रेकिंग News

कोतमा रेत खनन कंपनी केजी डेवलपर्स द्वारा अनुबंध के विपरीत किया गया कोयलांचल में अनुबंध

कोतमा/मदन चौधरी -भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का दावा करने वाली मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर अनूपपुर जिला में रेत का ठेका लेने वाली कंपनी घपले घोटालों के अनेक अमिट दाग लगा रही हैं।इसी क्रम में एक नया और बेहद हैरान करने वाला घोटाला अनूपपुर जिला में रेत खनन का ठेका लेने वाली कंपनी केजी डेवलपर्स द्वारा किया जा रहा है। ठेका लेने वाली भोपाल की केजी डेवलपर्स के संचालक आशीष खराया द्वारा कोयलांचल में शर्तों का उल्लंघन कर सब ठेका अनुबंध कर क्षेत्र की खनिज संपदा को माफियाओं को सौंप दिया है।

मध्यप्रदेश शासन लाख दावे कर ले कि रेत को लेकर नए नियम बनाए गए हैं लेकिन अनूपपुर जिले के कोतमा कोयलांचल क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर रेत निकालने का काम जोरों पर है। शासन के नियम कहते हैं कि नदियों में मशीन लगाकर रेत निकालने का काम नहीं किया जाए,लेकिन नियम विरुद्ध अनुबंध मे लिए ठेकेदारों के द्वारा नदियों का सीना छलनी करने का काम लगातार जारी है।खुलेआम रेत नदियों से निकाली जा रही है और जवाबदार प्रशासन आंख बंद करके तमाशा देख रहे है।
 जिले के कोतमा विधानसभा क्षेत्र में केजी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को रेत की खदानें स्वीकृत हैं लेकिन रेत निकालने के काम में शासन के नियमों का पालन ठेकेदार द्वारा नहीं किया जा रहा है। कंपनी द्वारा नियम विरुद्ध उस तरीके से अनुबंध कर कोयलांचल के कुछ राजनीतिक संरक्षक माफियाओं को रेत खनन परिवहन का जिम्मा लगभग डेढ़ लाख रुपए प्रति दिन के हिसाब से दिया गया है।

जिससे क्षेत्र के खदानों में खुलेआम मशीन लगाकर रेत निकालने का काम किया जा रहा है जबकि मध्य प्रदेश शासन में मंत्री कमल पटेल ने आदेश दिया था कि अगर मशीनों से रेत निकाली जाती है तो जिला प्रशासन ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई करे और ड्रोन कैमरों से वीडियोग्राफी करवाए लेकिन इन सब के विपरीत कोयलांचल में रेत निकासी बदस्तूर जारी है।


स्टेट माइनिंग नियमों के विरुद्ध अनुबंध - जिले सहित कोयलांचल के रेत खदानों का ठेका लेने वाली भोपाल की केजी डेवलपर्स शर्तों के उल्लंघन के मामले में पूरी तरीके से घिरती दिख रही है। जिले के जैतहरी में नियम विरुद्ध तरीके से सब ठेका अनुबंध किए जाने को गंभीरता से लेते हुए स्टेट माइनिंग कारपोरेशन ने कंपनी को नोटिस थमाया है।माइनिंग कारपोरेशन के ईडी ने रेत ठेका कंपनी द्वारा सब ठेका दिए जाने को अनुबंध की कंडिका 11 के अनुसार शर्तों का उल्लंघन माना है। जवाब नहीं दिए जाने पर ठेका अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी दी है।


कोयलांचल में भी नियमों की अनदेखी - जिले की रेत ठेका कंपनी केजी डेवलपर्स द्वारा ठेका नियम और शर्तों का उल्लंघन करते हुए जैतहरी सहित कोतमा कोयलांचल क्षेत्र मैं भी नियमों को ताक में रखकर रेत कंपनी द्वारा कुछ स्थानीय रसूखदारो को नियम विरुद्ध तरीके से खदानों के संचालन का जिम्मा सौंपा गया है सूत्र बताते हैं कि डेढ़ लाख रुपए प्रति दिन के हिसाब से केजी डेवलपर्स ने अनुबंध किया है जिसमें क्षेत्र के खदानों में बड़े-बड़े मशीनों का उपयोग कर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है।



कोयलांचल मे कार्यवाही कब - मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कारपोरेशन ने अनूपपुर में रेत खनन ठेकेदार द्वारा अनुबंध के विपरीत मनमानी केआरोप के मामले को गंभीरता से लिया है। कोतमा कोयलांचल क्षेत्र में भी रेत का ठेका केजी डेवलपर्स को मिला है। लेकिन ठेकेदार ने कोयलांचल के कुछ सफेद पोश व्यक्तियों के साथ करोड़ों प्रतिवर्ष के हिसाब से उपठेका का अनुबंध किए जाने की जानकारी सूत्रों द्वारा दी जा रही है,जो कि नियमानुसार अनुचित है।
 इस अनियमितता की शिकायत क्षेत्र के नागरिकों ने जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से की है।क्षेत्र के नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्र की जीवनदायिनी नदी से अवैध खनन बेरोकटोक कोयलांचल में जारी है।बडी बडी मशीनरी का उपयोग प्रतिबंधित होने के बावजूद नदी की जलधारा के बीच से अवैध रेत खनन करते देखा जा सकता है।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...