⚡ ब्रेकिंग News

राजनगर ग्रामीण मंडल क्षेत्र में भाजपा की बूथ विस्तारक बैठक हुई संपन्न

भाजपा जिला उपाध्यक्ष, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पसान एवं राजनगर ग्रामीण मंडल के प्रभारी / विस्तारक राम अवध सिंह की अध्यक्षता में पयारी नंबर 2 शक्ति केंद्र में भाजपा बूथ विस्तारक की बैठक संपन्न


कोतमा- भारतीय जनता पार्टी आज प्रदेश भर में बूथ विस्तारक भाजपा संगठन को और मजबूत करने पर जोर शोर से लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश पर बूथ विस्तारक योजना का शुभारंभ किया गया है। निश्चित तौर पर बूथ विस्तारक अभियान का कार्य भाजपा संगठन को आने वाले समय में सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने अनूपपुर जिले में 19 जनवरी 2022 को भाजपा कार्यालय में बूथ विस्तारक अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त पदाधिकारियों बैठक ली।जिलाध्यक्ष द्वारा सभी प्रभारियों एवं पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया की बूथ विस्तारक अभियान को बेहतर तरीके से सफल बनाने के लिए सभी प्रभारियों एवं पदाधिकारियों को अपने अपने हर एक बूथ क्षेत्रों में प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा समय देकर बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रभारी, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ विस्तारक कर भाजपा संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया है।

राजनगर ग्रामीण मंडल में बूथ विस्तारक की बैठक संपन्न-

जिसके उपरांत जिले भर में 
प्रभारियों एवं बूथ प्रभारी,पन्ना प्रभारी सहित भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठकों का दौर राजनगर ग्रामीण मंडल क्षेत्र में जगह जगह शुरू हो गया है।भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम अवध सिंह (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पसान ) को राजनगर ग्रामीण मंडल के प्रभारी/ विस्तारक की जिम्मेदारी सौंपी गई। 21 जनवरी 2022 को राजनगर ग्रामीण मंडल क्षेत्र के प्रभारी/ विस्तारक राम अवध सिंह की अध्यक्षता में पयारी नंबर 2 शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 181,182 की बैठक संपन्न हुई ,इस अवसर पर बूथ विस्तारक नागेंद्र त्रिपाठी, पालक तोमर केवट ,प्रभारी पूरण केवट, सह प्रभारी मनोज केवट, संयोजक गणेश केवट, बूथ आईटी सेल प्रभारी हीरालाल केवट, जिला आईटी सेल ऋषि सिंह ,बूथ अध्यक्ष,पन्ना प्रभारी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बूथ विस्तारक बैठक में रहे उपस्थित।भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एंव राजनगर ग्रामीण मंडल प्रभारी एवं विस्तारक राम अवध सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी को राजनगर ग्रामीण मंडल क्षेत्र के प्रत्येक बूथ का विस्तारक कर और बेहतर तरीके से जमीनी स्तर पर भाजपा संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम मुझे सौंपी है। राजनगर ग्रामीण मंडल क्षेत्र के हर एक बूथ में जाकर सभी भाजपा के पालक प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, बूथ प्रभारी, पन्ना प्रभारी,आईटी सेल प्रभारी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभी लोगों से विचार-विमर्श लेने के उपरांत बूथ विस्तारक का कार्य किया जाएगा। हम सबको जो भी जिम्मेदारी भाजपा संगठन ने दिया या है उसे एकजुट होकर उसे निष्ठा पूर्वक करने की जरूरत है। 

 केंद्र एवं प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास का सिद्धांत- राम अवध सिंह

आज केंद्र की मोदी सरकार एवं एवं प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार हर वर्ग के लोगों के लिए अनेकों योजनाएं चला रही हैं जिसका फायदा सभी वर्ग के लोगों को ज़मीनी तट मिल रहा है।भाजपा की सरकार राष्ट्रहित जनसेवा के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है,अपने आदर्शों के साथ कभी समझौता नहीं किया। राजनगर ग्रामीण मंडल प्रभारी राम अवध सिंह ने कहा आज हम सब को समर्पण भाव से बूथ विस्तारक पर अपना अपना योगदान देने की जरूरत है। जिससे हर एक बूथ और मजबूत हो सके यदि प्रत्येक बूथ विस्तारक बेहतर तरीके से हो गया तो निश्चित तौर पर भाजपा संगठन मजबूत होगा। 

टेक्नोलॉजी के युग में एप्प लॉन्च से संगठन होगा मजबूत- राम अवध सिंह 

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ विस्तारक का कार्य के साथ-साथ संगठन डिजिटलाइजेशन एप्प लॉन्च किया है।टेक्नोलॉजी के युग में हम सब बेहतर से बेहतर तरीके से कार्य करके हर एक बूथ को डिजिटल से जुड़ने के उद्देश्य भी कार्य किया जा रहा है ।बूथ विस्तारक पर एकजुट होकर परिश्रम, धैर्य, दृढ़ता और समर्पण भाव से कार्य करने की जरूरत है। मंजिले उनको मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। सिर्फ पंखों से कुछ नहीं होता, हौसले से उड़ान होती है। इस अवसर पर चंद्रमणि केवट,जमुना केवट,प्रदीप गुप्ता,अंकुश गुप्ता, सर्वण गुप्ता, हीरालाल केवट सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे उपस्थित।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...