⚡ ब्रेकिंग News

युवा कांग्रेस ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार एवं लापरवाही में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग


अनूपपुर - जिला चिकित्सालय अनूपपुर में हाल ही में 6 जून की एक घटना सामने आई है, जहां धनपुरी निवासी अर्जुन सोनी पिता रामरुद्र सोनी अपने किसी काम से अनूपपुर आए हुए थे और अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई ऐसे स्थिति में वे जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचे जहां उन्हें हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा कुछ दवाइयां दी गई जिसे लेकर वह अपने घर धनपुरी चले गए। जिला चिकित्सालय से मिली दवाइयां खाने के बाद अर्जुन सोनी की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई तब उनके परिजनों ने उन्हें धनपुरी के एक डॉक्टर के पास दिखाया तो डॉक्टर ने बताया कि आपको जिला चिकित्सालय से मिली दवाइयां एक्सपायरी हो चुकी है, जिसे आपने खा लिया इस कारण आपकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। उक्त मामले में संज्ञान लेते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने दिनांक 10 जून 2023 को जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर के कार्यालय पहुंच उक्त घटना एवं जिले में संचालित जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हो रही अनियमितताओं तथा अन्य समस्याओं के संबंध में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख कर बताया गया कि धनपुरी निवासी अर्जुन सोनी के साथ हुई बड़ी घटना में दोषियों के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, जांच कर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए। पसान नगर पालिका क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर पदस्थ हैं परंतु उनकी ड्यूटी अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में लगा दी जाती है जिससे पसान क्षेत्र के लोग प्राथमिक उपचार से वंचित रह जाते हैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में पदस्थ डॉक्टर को किसी अन्य स्थान पर ना भेजा जाए ताकि पसान नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को आसानी से प्राथमिक उपचार मिल सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि डॉक्टर और नर्सों की लापरवाही के कारण पूर्व भी कई मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है, परंतु फिर भी चिकित्सा सेवा में लगे हुए कर्मचारी अपनी लापरवाही पूर्ण रवैया से बाज नहीं आ रहे हैं, हाल ही में जिला चिकित्सालय का एक और मामला सामने आया हैं, स्टाफ नर्स प्रियंका शुक्ला और रजनी बाई द्वारा एक मरीज के ड्यूटी डॉक्टर द्वारा लिखे गए पर्ची को फाड़ दिया गया और मरीज को फिर डॉक्टर से पर्ची लिखाकर लाने को कहा गया, जिसकी शिकायत आपके कार्यालय में दिनांक 9 जून 2023 को प्रार्थी मरीज द्वारा आपके कार्यालय में की गई, चिकित्सा कार्य को सेवा भाव से ना करने वाले कर्मचारियों खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाए। तथा डॉक्टर के समय पर अस्पतालों में उपलब्ध ना रहने के कारण कई लोगों को अपने परिजनों की जान से हाथ धोना पड़ा है, क्योंकि डॉक्टर शासकीय अस्पतालों में समय देने से ज्यादा अपने प्राइवेट क्लिनिको में समय देना जरूरी समझते हैं, जिस कारण वे अस्पताल हमेशा देरी से पहुंचते हैं और अस्पताल नर्स और कंपाउंडर के भरोसे संचालित रहता है, जिसका नुकसान आमजन को भुगतना पड़ता है। ज्ञापन में मांग कर चेताया भी गया कि अनियमितता व लापरवाही में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया जाए और यदि जल्द से जल्द ऐसा नहीं किया गया तो हम युवा कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदेही आपकी होगी। ज्ञापन का वाचन जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने किया। ज्ञापन सौंपने में युवा कांग्रेस ज़िलामहासचिव राजीव सिंह, मानवेन्द्र मिश्रा, राजूराम पटेल, अनूप सिंह, आईटी सेल जिलाध्यक्ष समीर पयासी, विधानसभा अध्यक्ष राघवेन्द्र पटेल, रफी अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज पाण्डेय एवं अन्य युवा नेता उपस्थित रहें।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...