मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिलाओं के जीवन में लाएगी खुशहाली-राम अवध सिंह

अनूपपुर - भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य करेगी यह योजना महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में वरदान साबित होगी। सशक्त नारी ,सशक्त परिवार ,सशक्त समाज ,सशक्त प्रदेश ,सशक्त देश की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चालू की गई। इस योजना का लाभ हर उस पात्र हितग्राही को मिलेगा जो इसके हकदार हैं उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के जिले के उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने 6 जून 2023 को नगर पालिका परिषद पसान क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 12 13 17 18 मे आयोजित लाडली बहना योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में कही।
 श्री सिंह ने विभिन्न वार्डों के आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित महिलाओं का पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया और इस योजना को चालू करने के पीछे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विचारों को सभी के बीच रखा साथ ही उन्होंने नगर के अंदर आने वाली उन तमाम समस्याओं के समाधान करने का भी भरोसा वार्ड में निवासरत महिलाओं को दिया ।आयोजित स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशांक आर्मो वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद विकास जायसवाल वार्ड नंबर 12 अब्दुल कलाम वार्ड नंबर 13 दीपक यादव वार्ड नंबर 17 राम अवध सिंह वार्ड नंबर 18 इंद्र लाल केवट भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह तथा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं लाडली लक्ष्मी योजना के पात्र हितग्राही उपस्थित रहे। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चलाई जा रही इस योजना की सराहना की।
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...