अखबारों के माध्यम से भ्रामक जानकारी फैलाने मेरी छवि धूमिल करने किया जा रहा प्रयास-अटल व्यौहार

कोतमा। सोमवार को कोतमा के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मीडिया बंधु को जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों अखबार में खबर निकालकर मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया जिसे लेकर मेरी राजनीतिक कैरियर में दाग लगी है ,हालांकि व्यौहार ने यह भी कहा है कि जल्द ही गलत खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी ! गौरतलब है कि व्यौहार वर्तमान में अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष है इसीलिए इन को बदनाम करने की साजिश रची गई और अखबार में इनके नाम से खबर प्रकाशित की गई हालांकि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने इस खबर को पूरी तरह खंडन करते हुए मीडिया को जानकारी दी है !

दरअसल एक लोकल अखबार में मंडल अध्यक्ष के संबंध में यह खबर छपी थी कि सत्ता के मद में चूर की गई मारपीट जबकि मंडल अध्यक्ष के भाई के साथ भी मारपीट की गई थी जिसकी शिकायत मंडल अध्यक्ष के भाई वित्तल व्यौहार ने कोतमा थाने पर दर्ज कराई है लेकिन छवि को धूमिल करने के लिए अखबारों के माध्यम से यह खबर प्रकाशित किया गया, जिसमें भाई का पक्ष किसी प्रकार से नहीं रखा गया मंडल अध्यक्ष ने यह भी बताया कि छोटे भाई का किसी प्रकार से राजनिती से कोई लेना देना नहीं है, इसके बावजूद छवि धूमिल का प्रयास करते हुए सत्ता के मद में चूर नामक खबर प्रकाशित कर बदनाम करने की कोशिश की गई !

30 वर्षों से राजनीतिक सफर -युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतल व्यौहार ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार के लोग पिछले 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में रहकर राजनीति कर रहे हैं वही काफी लंबे अरसे से अतल व्यौहार भी भारतीय जनता पार्टी में जुड़े हुए हैं हाल ही के दिनों इन्हें युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई , यह खबर प्रकाशित कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई !हालांकि मंडल अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा है कि जल्द ही गलत खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी !
Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...